1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 200MP कैमरा वाले Redmi Note 13 Pro+ 5G पर ऑफर्स की बारिश, हजारों रुपये सस्ते में लाएं घर

200MP कैमरा वाले Redmi Note 13 Pro+ 5G पर ऑफर्स की बारिश, हजारों रुपये सस्ते में लाएं घर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 28, 2024 01:33 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 01:35 pm IST

Redmi Note 13 Pro+ 5G स्मार्टफोन की खरीद पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। रेडमी का यह स्मार्टफोन पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था। फोन में 200MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग, 12GB RAM जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन को अभी खरीदने पर आप हजारों रुपये बचा सकते हैं।

Redmi Note 13 Pro+ 5G Price Cut- India TV Hindi
Redmi Note 13 Pro+ 5G Price Cut Image Source : REDMI

Redmi Note 13 Series को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया। रेडमी की इस स्मार्टफोन सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Note 13 Pro+ 5G की खरीद पर जबरदस्त ऑफर दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की खरीद पर हजारों रुपये बचाया जा सकता है। रेडमी का यह मिड बजट स्मार्टफोन 200MP कैमरा, वीगन लेदर फिनिशिंग और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Redmi Note 13 Pro+ 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB,  12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीद सकते हैं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 33,999 रुपये और 35,999 रुपये में आते हैं। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन - फ्यूजन ब्लैक, फ्यूजन पर्पल और फ्यूजन व्हाइट में खरीद सकते हैं।

Redmi Note 13 Pro+ 5G के फीचर्स 

इस फोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB RAM और  512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।

रेडमी के इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 8MP और 2MP के दो और कैमरे मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP का कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर काम करता है।

Redmi Note 13 Pro+ 5G पर ऑफर

Redmi Note 13 Pro+ 5G Offer
Image Source : REDMIRedmi Note 13 Pro+ 5G Offer

इस स्मार्टफोन को Mi.com के साथ-साथ Flipkart से खरीद सकते हैं। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, फोन की खरीद पर 2,500 रुपये तक का Mi एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 9,000 रुपये के डाउनपेमेंट पर इंटरेस्ट फ्री EMI ऑफर भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें - Tecno लाया OnePlus 12 जैसी दिखने वाली Camon 30 सीरीज, दमदार कैमरा के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक