Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 2025 में सबसे ज्यादा बिका ये स्मार्टफोन, टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ दो ब्रांड का दबदबा, चीनी कंपनियां हुईं 'फुस्स'

2025 में सबसे ज्यादा बिका ये स्मार्टफोन, टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ दो ब्रांड का दबदबा, चीनी कंपनियां हुईं 'फुस्स'

2025 में एक बार फिर से iPhones का दबदबा रहा है। दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में 7 आईफोन शामिल हैं। वहीं, किसी भी चीनी ब्रांड का कोई भी फोन इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Jan 31, 2026 02:04 pm IST, Updated : Jan 31, 2026 02:04 pm IST
iPhone 16, Apple, Top Selling smartphone- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले चीनी कंपनियों का कोई फोन ग्लोबल टॉप 10 की लिस्ट में इस बार भी शामिल नहीं है। काउंटरप्वॉइंट रिसर्च ने 2025 में ग्लोबली सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में केवल दो ब्रांड के ही फोन शामिल हैं। इन्हीं दोनों ब्रांड के फोन 2024 में भी टॉप 10 लिस्ट में शामिल थे। गौरतलब है कि इसमें किसी भी चीनी ब्रांड का फोन शामिल नहीं है।

सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन

रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में iPhone 16 ग्लोबली सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। एप्पल के इस आईफोन की दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांड है। 2024 में भी iPhone 15 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा था। हालांकि, iPhone 16 भी टॉप-10 में शामिल था। टॉप 10 स्मार्टफोन में एप्पल के 7 और सैमसंग के 3 स्मार्टफोन शामिल हैं।

सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन

  1. iPhone 16 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। 2024 में iPhone 15 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन था।
  2. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर iPhone 16 Pro Max रहा है। वहीं, 2024 में iPhone 15 Pro Max दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन था। एप्पल की ये लीगेसी 2025 में भी बरकरार रही है।
  3. तीसरे स्थान पर iPhone 16 Pro काबिज है। 2024 में भी iPhone 15 Pro तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा था।
  4. चौथे नंबर पर iPhone 17 Pro Max ने अपनी जगह बनाई है। 2024 में iPhone 16 Pro Max चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन था।
  5. पांचवें नंबर पर Samsung Galaxy A16 5G काबिज है। यह एकलौता एंड्रॉइड फोन है, जो टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में शामिल है। वहीं, 2024 में Samsung Galaxy A15 5G पांचवां सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन था।
  6. छठे नंबर पर भी सैमसंग का फोन काबिज है। 2025 में Samsung Galaxy A06 4G छठा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन रहा है। वहीं, 2024 में Samsung Galaxy A15 4G छठे नंबर पर काबिज था।
  7. 2025 में सातवें नंबर पर iPhone 17 काबिज है। 2024 में सातवें नंबर पर iPhone 14 काबिज था।
  8. iPhone 15 2025 में आठवां सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन रहा है। वहीं, 2024 में Samsung Galaxy S24 Ultra दुनिया का आठवां सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन था।
  9. नौवें नंबर पर Samsung Galaxy S25 Ultra रहा है। वहीं, 2024 में iPhone 16 Pro नौंवां सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन था।
  10. दसवें नंबर पर iPhone 16e ने जगह बनाई है। वहीं, 2024 में iPhone 16 दसवां सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन था।

यह भी पढ़ें - Realme ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी, 12GB रैम वाला धांसू फोन, जानें कीमत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement