1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Smart Tv में नहीं हैं ये ऐप्स तो बेकार है टीवी चलाना...आज ही कर लें इंस्टाल दोगुना मिलेगा मजा

Smart Tv में नहीं हैं ये ऐप्स तो बेकार है टीवी चलाना...आज ही कर लें इंस्टाल दोगुना मिलेगा मजा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 29, 2025 09:42 pm IST,  Updated : Jan 29, 2025 09:42 pm IST

आज के समय में स्मार्ट टीवी सभी घरों में है। अगर आपके यहां भी स्मार्ट टीवी है तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके स्मार्ट टीवी देखने का एक्सपीरियंस बदल देंगे। ये ऐप्स आपके ढेरों पैसे बचाने का भी काम करेंगे।

Smart TV apps, must-have Smart TV apps, save money with Smart TV, Smart Tube app- India TV Hindi
ई-कॉमर्स वेबसाइट से बड़े डिस्प्ले वाले टीवी को सस्ते में खरीद सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

स्मार्ट टीवी आज के समय में लगभग हर एक घर पर मौजूद है। हालांकि सिर्फ बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी लेने से ही सब कुछ नहीं होता। अगर आप स्मार्ट टीवी को सही से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आपका इसे लेना बेकार ही है। दरअसल अगर आप स्मार्ट टीवी का पूरी तरह से मजा लेना चाहते हैं तो इसमें कुछ खास तरह के ऐप्स होना भी बहुत जरूरी है। अगर आपके स्मार्ट टीवी में ये ऐप्स नहीं है तो समझ लीजिए आप स्मार्ट टीवी का असली मजा ले ही नहीं पा रहे हैं।

हम आपको स्मार्ट टीवी के 3 ऐसे जरूरी ऐप्स बताने जा रहे हैं जो आपके एंटरटेनमेंट को दोगुना तो कर ही देंगे इसके साथ ही यह ऐप्स हर महीने आपके पैसे भी बचाने वाले हैं। अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है तो आपको इनके बारे में जरूर जानना चाहिए।

SmartTube Apps

स्मार्ट ट्यूब एक ऐसा ऐप्लिकेशन है जो आपके यूट्यूब स्ट्रीमिंग के मजे को दोगुना कर देगा। दरअसल हम सब जानते हैं। अगर टीवी पर यूट्यूब चलाया जाए तो बिना सब्सक्रिप्शन के ढेर सारे विज्ञापन आते हैं। कई बार को ये ऐड्स पूरा मूड ही खराब कर देते हैं। अगर आपने टीवी पर Smart Tube को इंस्टाल करके रखा है तो इसमें आपको यूट्यूब जैसी ही सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन आपको इसमें वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान ऐड्स नहीं खाए जाते। इतना ही नहीं अगर आप इसे इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके यूट्यूब प्रीमियम के पैसे भी बचाता है।

CricFy App

यह ऐप्लिकेशन उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है जो हर महीने DTH का भारी भरकम रिचार्ज कराते हैं। इस ऐप्लिकेशन की मदद से आप फ्री में ही लाइव टीवी चैनल्स का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर इस ऐप्लिकेशन को इंस्टाल कर लेते हैं तो बार बार हर महीने डीटीएच रिचार्ज का झंझट खत्म हो जाएगा। इस ऐप्लिकेशन में आप अलग-अलग न्यूज से लेकर एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कंटेंट के लिए फ्री में टीवी चैनल्स को एक्सेस कर पाएंगे।

Air Console Application

अगर आप गेमिंग करने का शौक रखते हैं और आपके पास हजारों रुपये का सोनी प्ले स्टेशन लेने का बजट नहीं है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। आप AirConsole ऐप की मदद से  गेमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। आपको AirConsole ऐप को अपने फोन में इंस्टाल करना होगा और इसके बाद आप अपने मोबाइल गेम्स को टीवी पर एन्जॉय कर पाएंगे। मतलब अब आप आसानी से अपने फेवरेट गेम को बड़ी स्क्रीन में मजा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Samsung के 45000 रुपये वाले फोन की कीमत में 47% का Price cut, 256GB वाले स्मार्टफोन के दाम हुए धड़ाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक