1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 63 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड हुए लीक, बड़े साइबर फ्रॉड की आशंका, एक्सपर्ट्स ने दी ये खास सलाह

63 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड हुए लीक, बड़े साइबर फ्रॉड की आशंका, एक्सपर्ट्स ने दी ये खास सलाह

 Published : Dec 16, 2025 10:39 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 10:39 pm IST

जांच एजेंसी ने दुनियाभर के 63 करोड़ लीक हुए पासवर्ड की जानकारी दी है। ये पासवर्ड हैकर्स द्वारा अलग-अलग तरीकों से चोरी किए गए थे। इन पासवर्ड का इस्तेमाल क्रैडेंशियअल स्टफिंग अटैक के लिए किया जा सकता है और बड़े साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जा सकता है।

63 crore passwords leak- India TV Hindi
63 करोड़ पासवर्ड लीक Image Source : UNSPLASH

63 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड ऑनलाइन लीक हो गए हैं। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने दुनियाभर से चोरी किए गए 63 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड का खुलासा किया है। ये पासवर्ड बड़े साइबर अपराधी के कई डिवाइसेज से बरामद किए गए हैं। साइबर क्रिमिनल्स ने इन पासवर्ड को अलग-अलग जगहों से चुराए थे। इन्हें डार्क वेब मार्केटप्लेस, टेलीग्राम चैनल और साइबर अटैक्स के जरिए कलेक्ट किए गए थे। साइबर एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को इसे लेकर चेतावनी जारी की है और तुरंत पासवर्ड रीसेट करने की सलाह दी है।

63 करोड़ पासवर्ड लीक

बता दें अमेरिकी जांच एजेंसी FBI पिछले चार साल से चोरी हुए पासवर्ड को रिकवर करने पर काम कर रही थी। अमेरिकी एजेंसी को Have I been Pawned वेबसाइट चलाने वाले एक्सपर्ड लंबे समय से पासवर्ड लीक होने को लेकर हिंट दे रहे थे। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये 63 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड डेटा चोरी की घटनाओं से आए हैं, जिनमें से 7.4 प्रतिशत यानी 4.6 करोड़ पासवर्ड बिलकुल नए हैं यानी इन्हें 'हैव आई बिन प्वन्ड' वेबसाइट पर नहीं देखे गए थे।

साइबर अपराधियों ने इन पासवर्ड को चुराने के लिए इन्फोस्टीलर नाम के मेलवेयर का इस्तेमाल किया था। यह मेलवेयर यूजर्स के डिवाइस से पासवर्ड की चोरी करने में माहिर है। चोरी किए गए पासवर्ड को साइबर क्रिमिनल्स एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। साइबर एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को अपने ई-मेल या अन्य अकाउंट के पासवर्ड को तुरंत बदलने की सलाह दी है। इसके लिए आपको अपने पासवर्ड को चेक करना चाहिए।

कैसे बचें?

  • इसके लिए ट्रॉय हंट की Pwned Passwords वेबसाइट की सर्विस पर जाएं और अपना पासवर्ड एंटर करें।
  • आपको बता दें कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि आपको सिर्फ पासवर्ड एंटर करना है। यह किसी ई-मेल या यूजरनेम से जुड़ा नहीं होगा, जिसकी वजह से इसके शेयर होने का खतरा नहीं है।
  • यह वेबसाइट आपके द्वारा एंटर किए गए पासवर्ड को एनक्रिप्ट करके विशेष कोड में बदल देती है, जिसे SHA-1 हैश कहते हैं।
  • अगर, आपका पासवर्ड जांच में मैच करता है, तो तुरंत बदल दें क्योंकि हैकर्स क्रैडेंशियल स्टफिंग अटैक के जरिए आपका अकाउंट हैक कर सकते हैं।
  • पासवर्ड बदलते समय अल्फा-न्यूमैरिक और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।
  • ऐसा करने से आपका पासवर्ड कम्प्रोमाइज होने का खतरा कम रहता है।

यह भी पढ़ें -

BSNL ने 300 दिन सिम एक्टिव रखने का कर दिया सस्ता जुगाड़, इस प्लान ने यूजर्स की कराई मौज

DoT की चेतावनी, Silent Call से रहें सावधान, कॉल उठाने पर नहीं आएगी आवाज लेकिन होगा बड़ा फ्रॉड, जानें कैसे बचें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक