1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 9999...वाला Jio VIP Number, एक मिनट में इस तरह से करें ऑर्डर, जानें इसका प्रॉसेस

9999...वाला Jio VIP Number, एक मिनट में इस तरह से करें ऑर्डर, जानें इसका प्रॉसेस

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 20, 2023 10:00 am IST,  Updated : Jul 20, 2023 10:00 am IST

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को वीआईपी नंबर ऑफर कर रही है। अगर आप जियो के पोस्टपेड यूजर हैं तो आप आसानी से जियो का यूनिक मोबाइल नंबर ले सकते हैं। वीआईपी नंबर लेने के लिए आपको जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

VIP Number, Jio Vip Number, Reliance Jio VIP Number, Jio News, Jio Offer, Jio Postpaid Offer- India TV Hindi
जियो का वीआईपी नंबर लेने के लिए आपको कुछ रुपयों का भुगतान भी करना पड़ेगा। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप एक यूनिक और स्पेशल सीरीज वाला नंबर लेना चाहते हैं जो किसी के पास न हो तो अब आप आसानी से ले सकते हैं। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को स्पेशल डिजिट में VIP Number ऑफर कर रहा है। आप जियो के इस ऑफर में कोई स्पेशल डिजिट, अपनी डेट ऑफ बर्थ या फिर मैरिज एनवर्सरी से रिलेटेड डेट को अपना मोबाइल नंबर बना सकते हैं। जियो यह खास ऑफर अपने जियो प्लस पोस्टपेड यूजर्स को दे रहा है। जियो वीआईपी नंबर लेने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है आप घर बैठे ही इसे ऑर्डर कर सकते हैं। 

स्पेशल डिजिट वाला नंबर लेकर आप अपने फ्रेंड्स, रिलेटिव के बीच में इंप्रेशन जमा सकते हैं और प्रशंसा लूट सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप जियो वीआईपी नंबर को ऑर्डर करेंगे।

इस तरह से मिलेगा जियो का वीआईपी नंबर

  1. जियो वीआईपी नंबर लेने के लिए सबसे पहले आपको जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद सेल्फ केयर के ऑप्शन पर जाकर आपको च्वाइस नंबर का ऑप्शन चुनना होगा। 
  2. अब आपको अपना मौजूदा मोबाइल नंबर यहां पर दर्ज करना होगा। 
  3. अब आपके नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी सेंड किया जाएगा जिसे आपको वेरिफाई करना होगा। 
  4. वेरिफिकेशन के बाद नए पेज पर आपको अपनी पसंद के 4 नंबर दर्ज करने होंगे। 
  5. इसके बाद उस 4 नंबर से रिलेटेड कई सारे नंबर आपके सामने आ जाएंगे। अब आपको एक नंबर का चुनाव करना होगा। 
  6. अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  7. अगले स्टेप्स में आपको पे नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  8. आपको 499 अमाउंट पे करने के लिए यूपीआई, गूगल पे, फोन पे, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड का आप्शन मिलेगा। 
  9. पेमेंट होने के बाद आपको आपकी पसंद का नंबर दे दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Truecaller ने लॉन्च किया AI Assistant फीचर, 14 दिन का मिलेगा Free Trial, अब नहीं रिसीव करनी पड़ेगी कॉल्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक