AC Servicing Cost: देश के कई राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है और एसी का इस्तेमाल भी इसी अनुपात में बढ़ता जा रहा है। लगातार एसी चलने से इनकी एफिशिएंसी पर असर पड़ता है और कूलिंग पर भी कई बार असर देखा जाता है। चाहे आपके घर में स्पिलट एसी हो या विंडो एसी हो, इनको लगातार सर्विसिंग की जरूरत पड़ती है। सर्विसिंग कराने से इनको लंबे समय तक अच्छे से चलाया जा सकता है और ये खराब भी नहीं होते हैं। यहां हम आपको एसी की सर्विसिंग कराने पर लगने वाले खर्च के बारे में बता रहे हैं और अलग-अलग मेंटेनेंस पर लगने वाली कॉस्ट के बारे में जानकारी दे रहे हैं
स्पिलट एसी की सर्विसिंग की कॉस्ट
- बेसिक सर्विस आपको 500 रुपये से 1000 रुपये के बीच पड़ सकती है। इसमें फिल्टर और कॉइल की बेसिक सफाई शामिल हैं।
- अगर आप इंडोर और आउटडोर यूनिट को जेट वॉश से डीप क्लीन कराते हैं तो इसकी कॉस्ट 900 रुपये से 1500 रुपये के बीच पड़ सकती है।
- अगर एसी की कूलिंग कॉइल को सफाई और हल्की मरम्मत की जरूरत हो तो इसके लिए 700 से 1200 रुपये तक लग सकते हैं।
- ड्रेनपाइप की सफाई और डीप क्लीनिंग के लिए 200 से 500 रुपये लग सकते हैं।
- एसी में गैस भरवाने का खर्च 2000 रुपये से 3500 रुपये के बीच आ सकता है (ये कॉस्ट गैस के टाइप के ऊपर निर्भर करती है)
- इसके अलावा अगर आप डीप सर्विस पैकेज को लेते हैं तो इसमें आउटडोर यूनिट क्लींसर, गैस की चेकिंग और इंडोर यूनिट की वॉशिंग आदि शामिल होते हैं और इसकी लागत स्पिलट एसी के लिए 2000 रुपये से 2500 रुपये के बीच हो सकती है।
- फिल्टर, कॉइल और कंप्रेसर की जांच के लिए 1500 से 1800 रुपये लग सकते हैं लेकिन इसमें गैस भराई की कॉस्ट शामिल नहीं है।
विंडो एसी की सर्विसिंग की कॉस्ट जानिए
- बेसिक क्लीनिंग के लिए 400-700 रुपये लग सकते हैं।
- डीप क्लीनिंग के लिए 700 से 1000 रुपये लग सकते हैं।
- कूलिंग कॉइल की सफाई के लिए 500 से 900 रुपये लगेंगे।
- गैस रीफिलिंग के लिए 1800 से 3000 रुपये लगेंगे (एसी में गैस के टाइप पर लागत निर्भर)
- पूरी सर्विस जिसमें फिल्टर, कॉइल और कंप्रेसर की जांच होती है इसके लिए 1500 से 1800 रुपये लग सकते हैं जिसमें गैस भराई शामिल नहीं है।
- विंडो एसी के लिए डीप सर्विस पैकेज की लागत 1000 रुपये से 1500 रुपये के बीच हो सकती है।
फिल्टर की सफाई और मरम्मत के पैसे जानिए
- फिल्टर की सफाई के लिए 200 से 400 रुपये लग सकते हैं।
- फिल्टर को बदलने के लिए 500 से 1200 रुपये लग सकते हैं।
अन्य कई सर्विसिंग के लिए लगने वाला खर्च
- PCB रिपेयर के लिए आपको 2000 से 5000 रुपये लग सकते हैं।
- कंडेंसर को बदलने के लिए 300 से 900 रुपये लग सकते हैं।
- फैन मोटर को बदलने के लिए 1500 से 3000 रुपये लग सकते हैं।
- कंप्रेसर को बदलने का खर्च 5000 रुपये से 12000 रुपये के बीच हो सकता है।
इन खर्चों को देखने से पता चल रहा होगा कि कंप्रेसर अगर बदलना पड़ जाए तो सबसे ज्यादा लागत इसी में लगती है तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि कम वोल्टेज पर एसी ना चलाएं वर्ना इसके खराब होने का डर रहता है।
ये भी पढ़ें