1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, साल भर रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

Airtel का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, साल भर रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 03, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 06:00 am IST

Airtel के पोर्टफोलियो में कई सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान है। कंपनी के पास एक ऐसा प्लान है, जिसमें यूजर्स को 365 दिनों तक नंबर रिचार्ज कराने की टेंशन खत्म हो जाती है। साथ ही, पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS का लाभ मिलता है।

airtel recharge plan- India TV Hindi
एयरटेल 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान Image Source : FILE

Airtel ने साल की शुरुआत में TRAI के आदेश पर दो नए प्लान उतारे थे। टेलीकॉम कंपनी के ये दोनों प्लान फीचर फोन यूजर्स के लिए पेश किए गए थे। इन प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS के साथ-साथ नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने ये प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किए थे, जो अपना नंबर सेकेंडरी सिम के तौर पर यूज करते थे। एयरटेल के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला एक ऐस ही सबसे सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे साल भर नंबर रिचार्ज कराने की टेंशन खत्म हो जाती है।

1849 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्लान 1849 रुपये में आता है। एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को कुल 3,600 फ्री SMS का भी बेनिफिट मिलेगा। यही नहीं, यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को फ्री हैलोट्यून्स का भी लाभ मिलेगा। हालांकि, यह प्लान बिना डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है, यानी इस प्लान में यूजर्स को केवल कॉलिंग और SMS का ही लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। डेटा इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स एयरटेल के डेटा ऐड-ऑन पैक से अपना नंबर टॉप-अप करवा सकते हैं।

2249 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला एक और सस्ता प्रीपेड प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा का भी लाभ मिलता है। एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान 30GB हाई स्पीड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में भी 3600 फ्री SMS के साथ-साथ फ्री हैलो ट्यून्स समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। 

Airtel से जुड़ी अन्य खबर की बात करें तो देश की दूसरी टेलीकॉम कंपनी ने एक बार फिर से अपने नेटवर्क में लाखों नए यूजर्स जोड़े हैं। TRAI के रिलीज हुए अप्रैल 2025 के डेटा में एयरटेल ने 16 लाख से ज्यादा नए यूजर्स को अपने नेटवर्क में जोड़ लिया है। एयरटेल अपने बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है। यूजर्स को पूरे भारत में एयरटेल के साथ जबरदस्त कनेक्टिविटी का फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक