Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 10 सीरीज से इस दिन उठेगा पर्दा, लॉन्च से पहले डिटेल्स आई सामने

Google Pixel 10 सीरीज से इस दिन उठेगा पर्दा, लॉन्च से पहले डिटेल्स आई सामने

Google Pixel 10 सीरीज की लॉन्च डेटा का पता चला है। गूगल की यह फ्लैगशिप सीरीज तय समय से काफी पहले एंट्री मारने वाली है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Jun 02, 2025 04:40 pm IST, Updated : Jun 02, 2025 04:40 pm IST
Google Pixel 10 Series- India TV Hindi
Image Source : FILE गूगल पिक्सल 10 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Google Pixel 10 Series को इस साल जल्दी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज की लॉन्च डेट टीज किया है। यह पिछले साल लॉन्च हुई Google pixel 9 सीरीज के इस अपग्रेड मॉडल में भी चार डिवाइस उतारे जा सकते हैं, जिनमें स्टैंडर्ड Pixel 10 के अलावा Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। यह सीरीज नए Tensor G5 प्रोसेसर समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आएगी।

इस दिन लॉन्च होगा फोन?

Android Authirity के मुताबिक, गूगल अपनी इस सीरीज को इस साल जून में ही लॉन्च कर सकती है। इसे जून के आखिरी सप्ताह में पेश किया जा सकता है। गूगल की तरफ से भेजे गए इन्विटेशन में इस सीरीज की लॉन्च डेट 27 जून बताई जा रही है। गूगल ने Pixel Superfans के लिए 27 जून को Pixel Penhouse इवेंट की घोषणा की है। इस इवेंट में ही Pixel 10 सीरीज के सभी मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, गूगल ने इस इवेंट के इन्वाइट में Pixel 10 का नाम डायरेक्ट नहीं लिया है।

पिछले साल गूगल ने अगस्त में अपनी Pixel 9 सीरीज को पेश किया था। ऐसे में गूगल का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन तय समय से काफी पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस सीरीज को यैलो, पर्पल, ब्लैक, ग्रीन, ग्रे, पोर्सलिन व्हाइट कलर में पेश किया जा सकता है। यह सीरीज Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च की जा सकती है।

Google Pixel 10 लाइनअप में कई तरह के AI फीचर्स मिल सकते हैं। यह नई सीरीज Pixel Sense जैसे AI फीचर्स के साथ आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel Sense में गूगल के ऐप्स जैसे कि Google Calendar, Chrome, Files, Gmail, Google Docs, Google Keep, Google Maps, Google Messages, Google Photos, Google Wallet, Phone, Recorder, YouTube और YouTube Music की जानकारी का इस्तेमाल करके यूजर्स को पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा। गूगल के इस एआई असिस्टेंट का कोडनेम Aurelius है, जिसे अभी टेस्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement