Airtel ने एक और नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री SMS जैसे कई बेनिफिट्स भी मिलते हैं। साथ ही, यह प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम खर्चे में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा दिन तक अपना सिम कार्ड एक्टिव रखना चाहते हैं। एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान के लिए यूजर्स को डेली महज 6 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
Related Stories
Airtel का नया प्लान
एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 279 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। 300 रुपये से कम कीमत वाले इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 45 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्लान में पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा फ्री नेशनल रोमिंग, 600 फ्री SMS और 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है।

भारती एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो अपना नंबर सेकेंडरी तौर पर यूज करते हैं और चाहते हैं कि सिम बंद भी न हो। इस प्लान के अलावा एयरटेल 479 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला एक और प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को कुल 6GB डेटा ऑफर किया जाता है।
Jio का प्लान
एयरटेल की प्रतिद्वंदी कंपनी Jio अपने यूजर्स के लिए कई वैल्यू प्लान ऑफर कर रहा है। कंपनी 395 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जाती है। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में 6GB डेटा भी ऑफर किया जाता है।