1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel ने लॉन्च किया प्रॉयरिटी प्लान, एक साथ चलेंगे 5 सिम कार्ड, मिलते हैं तगड़े बेनिफिट्स

Airtel ने लॉन्च किया प्रॉयरिटी प्लान, एक साथ चलेंगे 5 सिम कार्ड, मिलते हैं तगड़े बेनिफिट्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 19, 2026 06:35 pm IST,  Updated : May 19, 2026 07:06 pm IST

Airtel ने फास्टलेन तकनीक पर बेस्ड नया प्रायरिटी प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को एक साथ 5 सिम कार्ड तक यूज करने का फायदा मिलेगा। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत OTT बेनिफिट्स दिए जाएंगे।

एयरटेल प्रायरिटी...- India TV Hindi
एयरटेल प्रायरिटी पोस्टपेड Image Source : AIRTEL

Airtel ने प्रायरिटी पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं, जिनमें यूजर्स एक साथ 5 सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी के प्रायरिटी पोस्टपेड प्लान लेने वाले यूजर्स को नई स्लाइसिंग 5G तकनीक वाला नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा, जो स्टेबल नेटवर्क का एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, कंपनी के पास पहले से ही पोस्टपेड प्लान मौजूद हैं। कंपनी के इन प्रायरिटी पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ OTT समेत अन्य सेवाओं का भी लाभ मिलेगा।

499 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह बेसिक प्रायरिटी प्लान है, जो केवल इंडिविजुअल यूजर के लिए है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसमें यूजर्स को फास्टलेन टेक्नोलॉजी के साथ प्रायरिटी 5G सर्विस, स्पैम फ्री अलर्ट और 3000 फ्री SMS का लाभ पूरे महीने मिलेगा। OTT की बात करें तो यूजर्स को Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium और 100GB क्लाउड स्टोरेज का लाभ मिलेगा।

airtel 5G
Image Source : INDIA TVएयरटेल 5जी

699 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 499 रुपये वाली सारी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, इसमें यूजर्स 2 सिम चला पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को फ्री में Amazon Prime और Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाएगा।

प्लान प्लान टाइप बेनिफिट्स OTT
499 रुपये इंडिविजुअल, 1 सिम अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, 3000 SMS, स्पैम अलर्ट, प्रायरिटी 5G का एक्सेस Airtel Xstream Play, Adobe Xpress Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज
699 रुपये फैमिली, 2 सिम अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, 3000 SMS, स्पैम अलर्ट, प्रायरिटी 5G का एक्सेस Airtel Xstream Play, Adobe Xpress Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, Jio Hotstar
999 रुपये फैमिली, 3 सिम अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, 3000 SMS, स्पैम अलर्ट, प्रायरिटी 5G का एक्सेस Airtel Xstream Play, Adobe Xpress Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, Jio Hotstar, Apple TV+, Apple Music
1199 रुपये फैमिली, 4 सिम अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, 3000 SMS, स्पैम अलर्ट, प्रायरिटी 5G का एक्सेस Airtel Xstream Play, Adobe Xpress Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, Jio Hotstar, Apple TV+, Apple Music
1749 रुपये फैमिली, 5 सिम अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, 3000 SMS, स्पैम अलर्ट, प्रायरिटी 5G का एक्सेस Airtel Xstream Play, Adobe Xpress Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, Jio Hotstar, Apple TV+, Apple Music, Netflix

999 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स को 699 रुपये वाले सभी बेनिफिट्स मिलते हैं। साथ ही, यूजर्स को Apple TV+ और Apple Music का भी सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। इसमें यूजर्स एक साथ 3 सिम कार्ड यूज चला सकते हैं।

1199 रुपये वाला प्लान

Airtel के इस पोस्टपेड प्लान में यूजर्स एक साथ 4 सिम कार्ड यूज कर सकते हैं। इसमें 999 रुपये वाले प्लान की सभी सुविधाएं मिलेंगी।

1749 रुपये वाला प्लान

इस प्रायरिटी प्लान में यूजर्स को एक साथ 5 सिम चलाने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, यूजर्स को इसमें 1199 रुपये वाले सभी बेनिफिट्स के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - 29 मई को लॉन्च होगा Vivo का स्टाइलिश फोन, जबरदस्त कैमरे के साथ मिलेगी 7200mAh की बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक