1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का 39 रुपये वाला तगड़ा प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा, 50 रुपये से कम वाले इन प्लान्स ने यूजर्स की कराई मौज

Airtel का 39 रुपये वाला तगड़ा प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा, 50 रुपये से कम वाले इन प्लान्स ने यूजर्स की कराई मौज

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 22, 2026 11:53 am IST,  Updated : Apr 22, 2026 11:53 am IST

एयरटेल यूजर्स को 50 रुपये से कम कीमत में 4 तगड़े प्लान ऑफर किए जा रहे हैं। इनमें यूजर्स को डेली 3GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिल सकते हैं।

Airtel recharge plan- India TV Hindi
एयरटेल रिचार्ज प्लान Image Source : UNSPLASH

Airtel के करोड़ों यूजर्स के लिए नया धांसू रिचार्ज प्लान लॉन्च हुआ है। इस प्लान में यूजर्स को महज 39 रुपये में डेली 3GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, कंपनी के पास 50 रुपये से कम प्राइस में 4 ऐसे रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को डेटा के साथ-साथ कई और बेनिफिट्स भी दिया जा रहा है। ये प्रीपेड प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने उनकी इस बड़ी प्रॉब्लम को Solve कर दिया है।

39 रुपये वाला प्लान

भारती एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 39 रुपये में आता है। टेलीकॉम ऑपरेटर का यह रिचार्ज प्लान एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है, जिसे यूजर्स अपने मौजूदा रेगुलर प्लान के साथ ले सकते हैं। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें डेली 3GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 3 दिनों की है यानी यूजर्स को कुल 9GB डेटा का लाभ मिलेगा। यूजर्स को महज 4 रुपये प्रति GB के हिसाब से इस प्लान में डेटा ऑफर किया जा रहा है।

Airtel के पास इससे भी कम कीमत में रिचार्ज प्लान मौजूद है। कंपनी 33 रुपये वाले डेटा पैक में यूजर्स को 2GB डेटा ऑफर कर रही है। एयरटेल का यह भी एक डेटा ऐड-ऑन पैक है, जिसकी वैलिडिटी 1 दिन की है। इस प्लान को भी यूजर्स रेगुलर रिचार्ज प्लान के साथ ले सकते हैं।

48 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के पास 50 रुपये से कम में मिलने वाला यह सबसे लोकप्रिय प्लान है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें यूजर्स को पूरे महीने की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में 1GB डेटा और पूरे महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपने इस प्लान को भी डेटा ऐड-ऑन लिस्ट में शामिल किया है।

इसके अलावा एयरटेल के पास 49 रुपये वाला भी एक सस्ता रिचार्ज प्लान है। इसमें यूजर्स को महज 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। हालांकि, कंपनी ने इस प्लान में 20GB का कैप लगाया है यानी आप 1 दिन में अधिकतम 20GB डेटा ही यूज कर पाएंगे। इस प्लान को भी यूजर्स ऐड-ऑन पैक के तौर पर यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - सरकार की चेतावनी, Android यूजर्स के लिए आया नया और खतरनाक वायरस, जानें कैसे बचें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक