1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Prime Video का बांट रखा है पासवर्ड तो हो जाएं सावधान, यूजर्स से छिन गया ये कंट्रोल

Amazon Prime Video का बांट रखा है पासवर्ड तो हो जाएं सावधान, यूजर्स से छिन गया ये कंट्रोल

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 21, 2025 01:44 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 01:44 pm IST

Amazon prime Video का सब्सक्रिप्शन प्लान ले रखा है तो आपके लिए काम की खबर है। अमेजन प्राइम वीडियो के करोड़ों यूजर्स से एक बड़ा कंट्रोल छिन गया है। अगर आपने अपने दोस्तों के साथ इसका पासवर्ड शेयर कर रखा है तो अब आपको डिवाइस रिमूवल लिमिट का सामना करना पड़ेगा।

Amazon Prime video, Amazon Prime video Membership, Amazon Prime Membership- India TV Hindi
अमेज प्राइम वीडियो में कंपनी ने जोड़ दिया एक और नियम। Image Source : फाइल फोटो

अगर आपने अमेजन प्राइम वीडियो की का सब्सक्रिप्शन ले रखा है तो आपके लिए बड़ी खबर है। ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेने वाले कई सारे यूजर्स एक्स्ट्रा खर्च से बचने के लिए अकाउंट का पासवर्ड अपने फैमिली मेंबर या फिर दोस्तों के साथ शेयर कर देते हैं। अगर आपने अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन प्लान किसी के साथ शेयर किया है तो आपके लिए मुश्किल बढ़ सकती है।

अमेजन प्राइम वीडियो का सब्स्क्रिप्शन लेकर इसे एक समय पर 4-5 डिवाइस में लॉगिन किया जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि पॉसवर्ड इतनी जगह पर शेयर हो जाता है कि वह मेन डिवाइस से ही हट जाता है। ऐसे में यूजर्स सोचते हैं कि कुछ डिवाइस को अकाउंट सेटिंग से रिमूव कर दें। लेकिन अब अमेजन इस पर एक लिमिट लगा दी है। अमेजन की तरफ से रिमूवल लिमिट सेट कर दिया है।

अमेजन ने छीन लिया कंट्रोल

जब प्राइम वीडियो का पासवर्ड कई सारे डिवाइस पर लॉगिन हो जाता है तो वह कुछ डिवाइस पर काम नहीं करता। जिन डिवाइस पर यह काम नहीं करता उसमें मेन अकाउंट वाला डिवाइस भी हो सकता है। ऐसे में यूजर्स पहले अकाउंट से जुड़े एक्स्ट्रा डिवाइस को अपने मन मुताबिक हटा सकते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब अमेजन ने डिवाइस रिमूवल कंट्रोल को और अधिक कठिन बना दिया है।

नए नियम के मुताबिक अगर आपने अपने अकाउंट से जुड़े एक्स्ट्रा अकाउंट में से 2 अकाउंट को रिमूव कर चुके हैं तो आप उसी महीने और अकाउंट को नहीं हटा पाएंगे। मतलब आप आप एक महीने में अमेजन प्राइम वीडियो अकाउंट से सिर्फ दो अकाउंट को ही रिमूव कर सकते हैं। 

पासवर्ड शेयर करते समय रहें अलर्ट

आपको बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो के सब्सक्रिप्शन को आप एक समय पर 5 डिवाइस पर ही लॉग इन कर सकते हैं। इसमें आप 2 स्मार्ट टीवी और तीन स्मार्टफोन्स शामिल हैं। अगर कोई यूजर इसके बाद भी लॉगिन करता है तो पांच डिवाइस में पहले डिवाइस से अकाउंट लॉग आउट हो जाता है। ऐसे में अगर आपके अकाउंट लॉग आउट हो गया और आप किसी और को रिमूव करके खुद के डिवाइस पर लॉगिन करना चाहते हैं तो वह लॉग इन नहीं होगा। ऐसे में जरूरी है कि 5 लोगों से अधिक यूजर्स के साथ सब्सक्रिप्शन प्लान को शेयर न करें।

यह भी पढ़ें- iPhone 16e के प्री-ऑर्डर आज से शुरू, डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक