1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में आने वाला है Android 16 अपडेट, भर-भर के मिलेंगे AI फीचर्स

एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में आने वाला है Android 16 अपडेट, भर-भर के मिलेंगे AI फीचर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 08, 2025 03:47 pm IST,  Updated : Mar 08, 2025 03:47 pm IST

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो अच्छी खबर है। टेक जायंट गूगल जल्द ही करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए नया एंड्रॉयड वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है। अगले कुछ ही दिनों में इसे रिलीज किया जा सकता है। नए एंड्ऱॉयड अपडेट में यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स मिलने वाले हैं।

Android 16, Android 16 Launch, Android 16 Launch Date, Android 16 Launch Update- India TV Hindi
अपकमिंग एंड्रॉयड अपडेट में स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेंगे कई नए फीचर्स। Image Source : फाइल फोटो

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपके लिए गुड न्यूज है। गूगल जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Android 16 को लॉन्च कर सकता है। नए एंड्रॉयज वर्जन में स्मार्टफोन यूजर्स को कई सारे बड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। स्मार्टफोन यूजर्स पिछले काफी समय से अपकमिंग एंड्रॉयड अपडेट का इंतजार कर रहे हैं और अब जल्द ही यह इंतजार खत्म होने वाला है।

आपको बता दें कि अपकमिंग एंड्रॉयड वर्जन को लेकर कंपनी की तरफ से हाल में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) में जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक Android 16 को कंपनी 16 जून 2025 को रिलीज कर सकती है। गूगल आमतौर पर नए एंड्ऱॉयड वर्जन को अगस्त के महीने में लॉन्च करता रहा है लेकिन अब कंपनी इसे कई महीने पहले ही रिलीज कर सकती है।

इस दिन लॉन्च होगा नया एंड्रॉयड

गूगल में एंड्रॉयड इकोसिस्टम के अध्यक्ष समीर समत के मुताबिक गूगल एंड्रॉयड ओएस अपडेट के साथ ही इसी साल एंड्रॉयड 16 को लॉन्च करेगा। उन्होंने बताया कि एंड्रॉयड डेवलपमेंट टीम को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है लेकिन गूगल ने 'Trunk Stable' डेवलपमेंट मॉडल अपनाया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Android 16 में स्मार्टफोन्स यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स मिल सकते हैं जो यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा की सेफ्टी को बढाएंगे। इसके अलावा एंड्रॉयड 16 वर्जन में यूजर्स को कई सारे AI बेस्ड फीचर्स मिलने की संभावना है। इसमें ऑटोमैटिक टेक्स्ट सजेशन, स्मार्ट रिप्लाई, और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स को बैटरी लाइफ और ऐप लॉन्च स्पीड को ऑप्टमाइज करने के लिए नए अल्गोरिदम शामिल किए जा सकते हैं।

भारतीय यूजर्स को मिलेंगे खास फीचर्स

भारतीय यूजर्स के लिए गूगल एंड्रॉयड 16 में कुछ खास फीचर्स दे सकता है। अपमकिंग एंड्रॉयड में यूजर्स को लोकल लैंग्वेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा एक ऐसा फीचर्स भी मिल सकता है जिसमें यूजर्स सिर्फ बोल कर ही अपने स्मार्टफोन्स के फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे। बता दें कि एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट सबसे पहले गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स में मिलेगा इसके बाद कंपनी इसे धीरे-धीरे दूसरे डिवाइसेस के लिए रोल आउट करेगी।

यह भी पढ़ें- ऑफिशियल वेबसाइट से हटते ही iPhone 14 की धड़ाम हुई कीमत, हजारों रुपये का हुआ Price Drop

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक