1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. M2 चिप के दो वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है 15 इंच का मैकबुक एयर

M2 चिप के दो वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है 15 इंच का मैकबुक एयर

 Edited By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 22, 2023 09:16 am IST,  Updated : Apr 22, 2023 09:16 am IST

मैकबुक को लेकर इससे पहले कुओ ने कहा था कि 15-इंच मैकबुक प्रो एम2 या एम2 प्रो सीपीयू के साथ उपलब्ध होगा। एप्पल ने 13-इंच मैकबुक एयर को एम2 सीपीयू के साथ पिछले साल 8- और 10-कोर जीपीयू मॉडल में लॉन्च किया था।

 Apple, Macbook, Macbook Air, Upcoming Macbook, Tech News, tech News in Hindi- India TV Hindi
एप्पल लवर्स को नए मैकबुक एयर का बेसब्री से इंतजार है। Image Source : फाइल फोटो

सैन फ्रांसिस्को: एप्पल बहुत जल्द 15 इंच का नया मैकबुक एयर लॉन्च कर सकती है। नए मॉडल्स को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। आगामी मैकबुक एयर लेकर जो नई लीक्स सामने आई है उसके मुताबिक कंपनी मैकबुक के लिए M2 चिप के दो वेरिएंट पेश करेगी।  एक्सपर्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार, नया मैकबुक एयर मौजूदा 13-इंच मॉडल के समान अलग-अलग कोर काउंट के साथ दो एम2 चिप वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा।

कुओ ने ट्वीट किया, "नए 15 इंच मैकबुक मॉडल का नाम मैकबुक एयर होना चाहिए।" उन्होंने कहा- आगामी 15 इंच मैकबुक एयर में एम2 सीरीज होगी और दो प्रोसेसर स्पेक विकल्प पेश किए जाएंगे। हालांकि, दो विकल्प अलग-अलग कोर के साथ एम2 होने की अधिक संभावना है।"

मैकबुक को लेकर इससे पहले कुओ ने कहा था कि 15-इंच मैकबुक प्रो एम2 या एम2 प्रो सीपीयू के साथ उपलब्ध होगा। एप्पल ने 13-इंच मैकबुक एयर को एम2 सीपीयू के साथ पिछले साल 8- और 10-कोर जीपीयू मॉडल में लॉन्च किया था, जबकि 2020 से एम1 मॉडल 7- और 8-कोर जीपीयू वेरिएंट में उपलब्ध था। प्रोसेसर के मामले में, 15-इंच मैकबुक एयर 13-इंच वर्जन के समान होने का अनुमान है।

इस बीच, एप्पल कथित तौर पर 2026 या 2027 तक अपनी ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) 'एप्पल ग्लासिस' को जल्द से जल्द लॉन्च करने की योजना बना रहा है। मैकरियूमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज आईपैड और आईफोन से शुरू होने वाले उपकरणों में प्लास्टिक लेंस कवर को बदलने के लिए मेटलेंस तकनीक विकसित कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Twitter के बाद क्या अब Facebook और Instagram से भी हटेगा Free Blue Tick? ये रहा जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक