1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एप्पल का पहला OLED MacBook इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद, जानें क्या है इसका ताजा अपडेट

एप्पल का पहला OLED MacBook इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद, जानें क्या है इसका ताजा अपडेट

 Published : Feb 04, 2026 02:03 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 02:03 pm IST

रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की जानकारी मिली है कि एप्पल सॉफ्टवेयर रिलीज को मैनेज करने और मौजूदा स्टॉक को खत्म करने के लिए कुछ ही दिनों या हफ्तों में नए M5 Pro और M5 Max MacBook Pro मॉडल का ऐलान कर सकता है।

Apple MacBook- India TV Hindi
एप्पल मैकबुक Image Source : APPLE

Apple First OLED MacBook: सैमसंग डिस्प्ले मई में दुनिया की पहली 8th जेनरेशन की OLED पैनल सीरीज का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने जा रहा है, जिससे इस साल के आखिर में एप्पल के पहले OLED MacBook के लिए रास्ता साफ हो जाएगा। एक रिपोर्ट के मताबिक नई A6 OLED सीरीज भविष्य के MacBook मॉडलों के लिए पैनल उपलब्ध कराएगी, जो Apple की लैपटॉप डिस्प्ले स्ट्रेटेजी में एक बड़ा बदलाव है। इसी समय एप्पल के अपने MacBook Pro लाइनअप को नए M5 Pro और M5 Max मॉडलों के साथ अपडेट करने की उम्मीद है, क्योंकि कम रिटेल स्टॉक और सॉफ्टवेयर हिंट लॉन्च की ओर इशारा कर रहे हैं।

सैमसंग डिस्प्ले Apple MacBooks के लिए 8वीं जेनरेशन के OLED पैनलों का उत्पादन करेगा

द इलेक की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग डिस्प्ले मई में अपनी A6 OLED सीरीज के लिए ग्लास सबस्ट्रेट्स का उत्पादन शुरू करने की योजना बना रहा है, जो बड़े पैमाने पर उत्पादन की शुरुआत का हिंट है। यह सीरीज एप्पल के अपकमिंग 14-इंच और 16-इंच MacBook मॉडलों के लिए OLED पैनल उपलब्ध कराएगी, जिनके चौथी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी का साल के आखिर तक लगभग दो मिलियन पैनल भेजने का लक्ष्य है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक कुछ मॉड्यूल घटकों को अभी भी फाइनल रूप दिया जा रहा है क्योंकि एप्पल लागत कम करने और जांच पूरी करने के लिए डिजाइन में लगातार बदलाव कर रहा है।

सैमसंग डिस्प्ले कथित तौर पर मॉड्यूल असेंबली से पहले फ्रंट-एंड पैनल उत्पादन पर फोकस कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल के लिए मैकबुक असेंबल करने वाली फॉक्सकॉन को OLED पैनल की शिपमेंट तीसरी तिमाही में शुरू होने की संभावना है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने 2026 तक अपने 8th जेनरेशन के IT OLED कारोबार में 4.1 ट्रिलियन वॉन का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है, और सालाना प्नोडक्शन को 10 मिलियन पैनल तक बढ़ाने और IT OLED को कुल बिक्री का 20 परसेंट तक लाने की योजना है। सैमसंग डिस्प्ले लाइन यूटिलाइजेशन को बेहतर बनाने और लागत कम करने के लिए डेल, एचपी और लेनोवो जैसे अतिरिक्त लैपटॉप ब्रांडों को भी अपने साथ जोड़ने पर काम कर रहा है, जबकि BOE चीन में अपने 8वीं जेनरेशन के OLED प्रयासों को स्पीड दे रहा है।

नए M5 Pro और M5 Max मैकबुक प्रो का लॉन्च जल्दी ही होने वाला है

इसके अलावा अलग से MacRumors की एक रिपोर्ट बताती है कि एप्पल M5 Pro और M5 Max चिप्स द्वारा संचालित नए मैकबुक प्रो मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। एक एप्पल प्रीमियम रीसेलर ने बताया कि मैकबुक प्रो का स्टॉक फिलहाल बहुत सीमित है, जो अक्सर प्रोडक्ट के जल्द ही अपडेट होने का संकेत देता है। एप्पल ने M1, M2 और M3 जेनरेशन सहित पिछले मैक लॉन्च के दौरान भी इसी तरह के रिलीज पैटर्न को फॉलो किया है, हालांकि समय अभी क्लियर नहीं है, रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल सॉफ्टवेयर रिलीज को मैनेज करने और मौजूदा स्टॉक को खत्म करने के लिए कुछ ही दिनों या हफ्तों में नए M5 Pro और M5 Max MacBook Pro मॉडल की घोषणा कर सकता है।

ये भी पढ़ें

कोरियन गेम ने ली 3 बहनों की जान, कहीं आपका बच्चा तो नहीं खेल रहा ऐसे खतरनाक ऑनलाइन गेम्स या चैलेंज-जानें इन्हें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक