1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 और iPhone 16 सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका, यहां शुरू हो गई एप्पल शॉपिंग बोनांजा सेल

iPhone 17 और iPhone 16 सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका, यहां शुरू हो गई एप्पल शॉपिंग बोनांजा सेल

 Published : Dec 28, 2025 04:15 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 04:44 pm IST

इस सीमित समय के ऑफर के दौरान ग्राहक Apple के सभी उत्पादों पर भारी छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं।

iPhone 17 Pro- India TV Hindi
आईफोन 17 प्रो Image Source : APPLE

Apple Shopping Bonanza: विजय सेल्स अपने ग्राहकों के लिए शानदार एप्पल शॉपिंग बोनांजा सेल लेकर आया है जो 28 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस सीमित समय की सेल में आपको एप्पल के सारे प्रोडक्ट लाइनअप पर भारी छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, खरीदार इस सेल के जरिए ना केवल प्रोडक्ट्स पर छूट हासिल कर पाएंगे बल्कि बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी ले पाएंगे। इसमें iPhone 17 सीरीज, मैकबुक्स, आईपैड्स और एप्पल वॉच शामिल हैं। इस सेल में विजय सेल्स के फिजिकल स्टोर्स और ऑनलाइन vijaysales.com दोनों पर ही ग्राहकों को ऑफर मिल पाएंगे।

एप्पल शॉपिंग बोनांजा सेल में ले पाएंगे एक्सचेंज बोनस भी

फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही ग्राहकों को एप्पल के प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल पाएगा। तो अगर आपका इस समय किसी एप्पल प्रोडक्ट को खरीदने का मन है तो आपके लिए ये अच्छा मौका बन सकता है।

एप्पल शॉपिंग बोनांजा सेल में जानें किस एप्पल प्रोडक्ट पर कितना मिलेगा बेनेफिट

iPhone 17 (256 GB)

इसका सेल प्राइस 82,900 रुपये है जिस पर 4000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 78,900 रुपये हो गया है और इस पर 9000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले पाएंगे।

iPhone 17 Pro (256 GB)
इसका सेल प्राइस 1,25,490 रुपये है जिस पर 4000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 1,21,490 रुपये हो गया है और इस पर 9000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले पाएंगे।

iPhone 17 Pro Max (256 GB)
इसका सेल प्राइस 1,38,490 रुपये है जिस पर 4000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 1,34,490 रुपये हो गया है और इस पर 9000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले पाएंगे।

iPhone Air (256 GB)
इसका सेल प्राइस 94,900 रुपये है जिस पर 4000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 90,900 रुपये हो गया है और इस पर 9000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले पाएंगे।

iPhone 16 (128 GB)
इसका सेल प्राइस 60,990 रुपये है जिस पर 3000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 57,990 रुपये हो गया है और इस पर 9000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले पाएंगे।

iPhone 16 E (128 GB)
इसका सेल प्राइस 50,990 रुपये है जिस पर 4000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 46,990 रुपये हो गया है और इस पर 9000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले पाएंगे।

MacBook Air (M4, 13-inch)
इसका सेल प्राइस 89,990 रुपये है जिस पर 10,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 79,990 रुपये हो गया है और इस पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले पाएंगे।

MacBook Pro (M5 Chip)
इसका सेल प्राइस 1,57,990 रुपये है जिस पर 5000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 1,52,990 रुपये हो गया है और इस पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले पाएंगे।

iPad Pro 13-inch (M5)
इसका सेल प्राइस 1,19,490 रुपये है जिस पर 3000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 1,16,490 रुपये हो गया है।

Apple Watch Series 11
इसका सेल प्राइस 43,490 रुपये है जिस पर 2500 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 40,990 रुपये हो गया है और इस पर 2000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले पाएंगे।

AirPods Pro (3rd Gen)
इसका सेल प्राइस 23,990 रुपये है जिस पर 2000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 21,990 रुपये हो गया है।

बैंक ऑफर्स को भी जानें

  1. ICICI और चुनिंदा बैंक: 10,000 रुपये तक की इंस्टेंट छूट।
  2. अमेरिकन एक्सप्रेस: ​​50,000 रुपये या उससे ज्यादा के EMI ट्रांजेक्शन पर 12,500 रुपये की इंस्टेंट छूट।
  3. HSBC बैंक: क्रेडिट कार्ड EMI पर 7500 रुपये तक की छूट और नॉन-EMI ट्रांजेक्शन पर 6000 रुपये तक की छूट।
  4. HDFC बैंक: 80,000 रुपये या उससे अधिक के EMI लेनदेन पर 4500 रुपये की इंस्टेंट छूट।
  5. अन्य बैंक: आरबीएल, वनकार्ड, आईडीएफसी फर्स्ट, एयू स्मॉल फाइनेंस, यस बैंक, पीएनबी और डीबीएस बैंक कार्डधारकों के लिए भी ऑफर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें

POCO M8 Series की लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन हुए लीक, स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 3 प्रोसेसर से होगा लैस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक