Blaupunkt ने भारतीय बाजार में एक और सस्ता QLED Smart TV लॉन्च कर दिया है। SPPL ब्रांड लाइसेंस वाली कंपनी की यह नई स्मार्ट टीवी सीरीज 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में आती है। इस सीरीज में कंपनी ने 32 इंच से लेकर 43 इंच वाले मॉडल पेश किए हैं। ये सभी मॉडल Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं। कंपनी ने इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स भी दिए हैं, जिनके लिए रिमोट में डेडिकेटेड बटन्स भी मिलते हैं।
क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी वाला टीवी
Blaupunkt की ये नई प्रीमियम QLED Smart TV सीरीज क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी वाले डिस्प्ले पर काम करती है। कंपनी ने इस सीरीज के सभी मॉडल में बेजललेस डिजाइन यूज किया है। ये स्मार्ट टीवी QLED पैनल के साथ आते हैं, जिनमें वाइब्रेंट कलर मिलता है, जो टीवी पर देखे जाने वाले कंटेंट का एक्सपीरियंस बदल देता है।
इस सीरीज में कंपनी ने ARM Cortex A55 क्वाड कोर प्रोसेसर यूज किया है। इसके साथ 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इस टीवी का डिस्प्ले HD रेडी और FHD रेजलूशन को सपोर्ट करता है। 32 इंच वाले मॉडल का डिस्प्ले HD रेडी है। अन्य दोनों मॉडल 40 इंच और 43 इंच में फुल एचडी रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा।
मल्टीपल कनेक्टिविटी फीचर्स
जर्मन कंपनी की यह नई लाइन-अप गूगल क्रॉमकास्ट बिल्ट-इन, गूगल असिस्टेंट, ब्लूटूथ, WiFi जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। साथ ही, इसमें तीन HDMI और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें LAN केबल भी लगाया जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी में कंपनी ने 48W का स्पीकर दिया है। साथ ही, डॉल्वी डिजिटल प्लस ऑडियो, बॉक्स स्पीकर आदि का भी सपोर्ट मिलेगा।
यह Google TV 5.0 प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video, Youtube जैसे प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स मिलेंगे। इसके ब्लूटूथ रिमोट में इन ऐप्स के लिए डेडिकेटेड बटन्स भी दिए गए हैं।
कितनी है कीमत?
इस स्मार्ट टीवी के 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपये है। वहीं, 40 इंच वाले मॉडल की कीमत 16,499 रुपये और 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 17,499 रुपये है। ये सभी मॉडल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें - AC में स्विंग मोड ऑन करना चाहिए या नहीं? जानें क्या है फायदे और नुकसान