Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लाया 160 दिन वाला रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 320GB डेटा

BSNL लाया 160 दिन वाला रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 320GB डेटा

BSNL ने यूजर्स के लिए 160 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ 320GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने एक और प्लान बाजार में उतारा है।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : May 06, 2024 12:28 pm IST, Updated : May 06, 2024 12:57 pm IST
BSNL recharge plan- India TV Hindi
Image Source : FILE BSNL 160 days recharge plan

BSNL ने यूजर्स के लिए एक और तगड़ा प्लान लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान 160 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 320GB डेटा समेत कई और बेनिफिट्स मिलते हैं। बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान देश के सभी टेलीकम सर्कल और जोन के लिए है। इसके अलावा बीएसएनएल ने एक और नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ 26GB डेटा और 1 लाख ऑडियो सॉन्ग का एक्सेस मिलेगा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इन दोनों प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी शेयर की है।

BSNL 997 वाला रिचार्ज प्लान

BSNL के 160 दिनों वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 997 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को इसके अलावा पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इसमें डेली 100 फ्री SMS का भी बेनिफिट मिलेगा।

कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में इसके अलावा कई और ऐड-ऑन सर्विस भी मिलती है, जिनमें Hardy Games, Challenger Arna Games, Gameon & Astrotell, Gameium Zing Music, WOW Entertainment, BSNL Tunes  Qj  Lystn Podcast शामिल हैं।

BSNL 153 रुपये वाला प्लान

बीएसएनल का यह रिचार्ज प्लान 153 रुपये की कीमत में आया है। इस नए प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 26 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। साथ ही, यह प्लान बिना किसी डेली लिमिट के 26GB डेटा के साथ आता है। इस प्लान में इसके अलावा यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। भारत संचार निगम का यह प्लान 1 लाख ऑडियो सॉन्ग के साथ आता है, जिसमें अलग-अलग भाषाओं के ऑडियो सॉन्ग का फ्री एक्सेस मिलेगा।

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement