1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के इस 365 दिन वाले प्लान ने बढ़ाई Jio, Airtel की धड़कन

BSNL के इस 365 दिन वाले प्लान ने बढ़ाई Jio, Airtel की धड़कन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 01, 2024 11:17 am IST,  Updated : May 01, 2024 02:15 pm IST

BSNL 365 Days Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी यूजर्स के लिए कई रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। साथ ही, यह प्लान कई वैल्यू ऐडेड सर्विस (VAS) के साथ आता है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
BSNL Recharge Plan Image Source : FILE

BSNL के पास कई रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी को Jio, Airtel और Vi से तगड़ा कम्पीटिशन मिल रहा है। ये तीनों ही कंपनियां यूजर्स को हर टेलीकॉम सर्किल में 4G सर्विस मुहैया करा रही है। वहीं, BSNL ने अभी केवल कुछ टेलीकॉम सर्किल में ही 4G सेवा शुरू की है। हालांकि, BSNL अपने यूजरबेस को बढ़ाने के लिए पिछले कुछ समय से कई तगड़े रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। साथ ही, नेटवर्क को भी अपग्रेड कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी आने वाले समय में 5G सर्विस भी शुरू कर सकती है।

पूरे एक साल की वैलिडिटी

BSNL के पास एक ऐसा ही लॉन्ग वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे साल भर की वैलिडिटी के साथ 600GB डेटा का लाभ मिलता है। BSNL द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान PV1999 के नाम से आता है। इस प्लान की कीमत 1,999 रुपये है और इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को पूरे साल भर रिचार्ज से छुट्टी मिल जाती है।

इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को 600GB डेटा का लाभ मिलेगा। यूजर्स इस डेटा को बिना किसी डेली लिमिट के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे देश में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री रोमिंग का लाभ मिलता है।

वैल्यू ऐडेड सर्विस (VAS)

यही नहीं, यह प्रीपेड प्लान डेली 100 फ्री SMS के बेनिफिट के साथ भी आता है। इसमें यूजर्स को कई तरह की वैल्यू ऐडेड सर्विस का भी लाभ मिलता है, जिनमें Zing Music, WOW Entertainment, BSNL Tunes, Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon & Astrotell, Gameium, Lystn Podcast शामिल हैं। यूजर्स इस प्लान को BSNL की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य ऑनलाइन ऐप्स से रिचार्ज कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक