1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 365 दिन सिम एक्टिव रखने वाले BSNL के इस सस्ते प्लान से बढ़ी Airtel, Jio, Voda की टेंशन

365 दिन सिम एक्टिव रखने वाले BSNL के इस सस्ते प्लान से बढ़ी Airtel, Jio, Voda की टेंशन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 02, 2025 10:01 am IST,  Updated : Jan 02, 2025 10:01 am IST

BSNL के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाले कई सस्ते रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। कंपनी के पास एक ऐसा ही रिचार्ज प्लान है, जिसमें निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स Airtel, Jio और Vodafone Idea के मुकाबले ज्यादा बेनिफिट्स मिलते हैं।

BSNL, BSNL Recharge Plan, BSNL 365 Days Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल का 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान Image Source : FILE

BSNL ने हाल ही में दो सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें यूजर्स को 84 दिनों तक की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलता है। BSNL के पास इसके अलावा कई और सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी सबसे सस्ता 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान ने निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स Airtel, Jio और Vodafone-Idea की टेंशन बढ़ा दी है। इन कंपनियों के यूजर्स लगातार कम हो रहे हैं।

BSNL का 365 दिन वाला प्लान

BSNL के पास पूरे साल भर की वैलिडिटी वाले दो रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जिनमें यूजर्स को अनिलमिटेड कॉलिंग, फ्री डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। कंपनी के पास 1,999 रुपये और 2,999 रुपये वाले 365 दिन वाले प्लान हैं। कंपनी के 1,999 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ आता है।

इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे साल भारत में किसी भी नंबर पर कॉल करने में कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके अलावा यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलेगा। यह प्लान 600GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इसके बाद यूजर्स को 40kbps की स्पीड के अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में इसके अलावा डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।

BSNL के 2,999 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसके बाद यूजर्स को 40kbps की स्पीड के अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा का लाभ मिलेगा।

BSNL ने बनाया नया रिकार्ड

भारत संचार निगम लिमिटेड ने हाल ही में BiTV सर्विस लॉन्च की है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स अपने मोबाइल पर 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स फ्री में देख सकते हैं। सर्विस को फिलहाल केवल पुड्डुचेरी में लॉन्च किया गया है। जल्द ही इस सर्विस को देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में शुरू की जाएगी। कंपनी ने बताया कि महज 8 दिन में ही BiTV यूजर्स की संख्यां 30 हजार के पार पहुंच गई है, जो एक बड़ा माइलस्टोन है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S23 Ultra की फिर से गिरी कीमत, 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरे वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक