1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S23 Ultra की फिर से गिरी कीमत, 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरे वाला फोन

Samsung Galaxy S23 Ultra की फिर से गिरी कीमत, 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरे वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 02, 2025 09:17 am IST,  Updated : Jan 02, 2025 09:17 am IST

Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत फ्लिपकार्ट पर चल रहे New Year Sale में एक बार फिर से कम हो गई है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 40,000 रुपये कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra, Samsung- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा Image Source : FILE

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती कर दी गई है। Flipkart पर शुरू हुए New Year Sale में सैमसंग का प्रीमिमय फ्लैगशिप स्मार्टफोन 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। हालांकि, यह फोन अपने लोएस्ट प्राइस से 5,000 रुपये अभी भी महंगा मिल रहा है। सैमसंग का यह फोन 200MP कैमरा, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज और AI फीचर्स के साथ आता है। सैमसंग के इस फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI भी मिलेगा। यही नहीं, पुराने फोन एक्सचेंज कराने पर अलग से डिस्काउंट भी मिलेगा।

40 हजार रुपये सस्ता हुआ फोन

Samsung ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S23 Ultra को 1,49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने फोन के बेस यानी 256GB वाले वेरिएंट में कटौती की है। यह फोन अभी 77,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर इस फोन की खरीद पर 10% तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को 2,742 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra के फीचर्स

Samsung के इस फोन में 6.81 इंच का 2X डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 3088 x 1440 पिक्सल रेजलूशन तक सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन LTPO यानी 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

फोन में S-Pen  का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा सैमसंग के इस तगड़े फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5 पर काम करता है।

सैमसंग के इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 10MP, 12MP और 10MP के तीन और कैमरे दिए गए हैं। फोन का प्राइमरी कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करेगा।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - फोन से गायब हो गए सारे कॉन्टैक्ट? Gmail की एक सेटिंग से आएंगे वापस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक