1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के 336 दिन वाले इस सस्ते प्लान के आगे सब फेल! अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

BSNL के 336 दिन वाले इस सस्ते प्लान के आगे सब फेल! अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 26, 2024 02:39 pm IST,  Updated : Jul 26, 2024 02:39 pm IST

BSNL ने अपने सस्ते प्रीपेड प्लान से निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही पूरे देश में 4G सर्विस लॉन्च करने वाली है। सर्विस लॉन्च करने से पहले ही कंपनी यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है।

BSNL 4G Plan- India TV Hindi
BSNL 4G Plan Image Source : FILE

BSNL जल्द ही पूरे देश में 4G सर्विस लॉन्च करने वाला है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी कई मामलों में प्राइवेट कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। हाल ही में सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल प्लान की दरें 600 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। हालांकि, बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड प्लान की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही कंपनी अपने यूजर्स को कम कीमत में लंबी वैलिडिटी के साथ बहुत कुछ ऑफर कर रही है।

336 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान

BSNL का एक ऐसा ही 336 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नंबर पर कॉल करने पर फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है। साथ ही, इस प्लान में दिल्ली और मुंबई में फ्री रोमिंग के साथ इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल का भी लाभ मिलेगा। बीएसएनएल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 1,499 रुपये की कीमत में आता है। इस प्रीपेड प्लान में इसके अलावा डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।

बीएसएनएल के इस प्लान में मिलने वाले डेटा की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 24GB डेटा ऑफर किया जाता है, जिसे यूजर्स बिना किसी डेली या मंथली लिमिट के यूज कर सकते हैं। यूजर्स को अगर इस प्लान के साथ और भी डेटा की जरूरत है, जो वो डेटा वाउचर्स के साथ एक्स्ट्रा डेटा ले सकते हैं।

प्राइवेट कंपनियों के महंगे प्लान

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान की बात करें तो Jio यूजर्स को 336 दिन वाले प्लान के लिए 1,899 रुपये खर्च करने होंगे। जियो के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग मिलेगी। साथ ही, यूजर्स को कुल 24GB डेटा का लाभ दिया जाएगा। कंपनी इसके साथ अपने कंप्लिमेंटरी ऐप्स का एक्सेस भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा यूजर्स को कुल 3600 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। 

Airtel और Vi अपने यूजर्स को 336 दिन वाला कोई प्लान ऑफर नहीं करते हैं। ये दोनों कंपनियां 1,999 रुपये में 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही हैं। इस प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 16 लॉन्च होने से पहले लीक हुए iPhone 17 Slim के फीचर्स, मिलेगा अब तक का सबसे तगड़ा प्रोसेसर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक