1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का 50 दिन वाला प्लान बना यूजर्स की पसंद! कम खर्च में मिल रहे इतने फायदे

BSNL का 50 दिन वाला प्लान बना यूजर्स की पसंद! कम खर्च में मिल रहे इतने फायदे

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 06, 2025 04:45 pm IST,  Updated : Dec 06, 2025 04:45 pm IST

BSNL के पास 50 दिन की वैलिडिटी वाला एक ऐसा प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। कंपनी का यह प्रीपेड प्लान यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान Image Source : INDIA TV

BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान से निजी कंपनियों की नींद उड़ा रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को भर-भर के बेनिफिट्स मिलते हैं। ये प्लान कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा आदि का लाभ मिलता है। बीएसएनएल ने दिसंबर के टैरिफ प्लान की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कंपनी ने अपने सभी रिचार्ज प्लान की जानकारी शेयर की है। कंपनी के इस 50 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए यूजर्स को डेली महज 7 रुपये से भी कम खर्च करना पड़ता है।

50 दिन वाला सस्ता प्लान

BSNL का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 347 रुपये की कीमत में आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS ऑफर कर रहा है। इसमें यूजर्स को कुल 100GB डेटा का लाभ मिलता है। यही नहीं, कंपनी अपने प्लान के साथ यूजर्स को BiTV का एक्सेस भी ऑफर करती है। इसमें यूजर्स को लाइव टीवी चैनल और फ्री में OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

भारत संचार निगम लिमिटेड के पास इसके अलावा 365 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान भी है, जिसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस सस्ते प्लान में भी यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

BSNL तेजी से अपने नेटवर्क को एक्सपेंड कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने का काम पूरा किया है। कंपनी का 4G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड है और फ्यूचर रेडी है यानी इन्हें 5G में अपग्रेड किया जा सकता है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले साल की शुरुआत में दिल्ली और मुंबई में 5G सर्विस शुरू कर सकती है।

यह भी पढ़ें -

Samsung Galaxy S24 Ultra हो गया इतना सस्ता, फ्लिपकार्ट सेल में फिर हुआ बड़ा प्राइस कट

इंडिया टीवी का यूट्यूब पर बजा डंका, छूआ 50 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा, बना भारत का सबसे भरोसेमंद डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक