BSNL Holi Offer 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने स्पेशल होली ऑफर 2026 अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। कंपनी अपने लंबी अवधि के रिचार्ज प्लान में से एक पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। ये फेस्टिव बेनेफिट कंपनी मार्च में सीमित समय के लिए दे रही है और जो यूजर्स इस प्लान को ऑप्ट करेंगे उन्हें बिना अतिरिक्त पैसा दिए अपने प्लान पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल जाएगी। ये ऑफर उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो लंबी वैलिडिटी चाहते हैं और रेगुलर डेटा बेनेफिट भी लेना चाहते हैं, और वो भी एक ही प्लान में।
बीएसएनएल के 997 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में कस्टमर्स को ये अतिरिक्त वैलिडिटी मिल रही है और इसके साथ-साथ उन्हें इन दिनों में 2 जीबी डेटा डेली मिल रहा है। बीएसएनएल का होली ऑफर 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक वैलिड है। यह प्लान में कोई परमानेंट बदलाव नहीं है। अतिरिक्त वैलिडिटी सिर्फ इस त्योहारी अवधि के दौरान ही अवेलेबल है। ऑफर खत्म होने के बाद, प्लान अपनी मूल वैलिडिटी पर वापस आ जाएगा। अतिरिक्त बेनेफिट हासिल करने के लिए ग्राहकों को दी गई डेट के भीतर रिचार्ज करना होगा। रिचार्ज सफल होने पर अतिरिक्त वैलिडिटी ऑटोमैटिक रूप से जुड़ जाएगी।
होली 2026 ऑफर के तहत 997 रुपये के प्लान में अब 164 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। पहले इस प्लान में 150 दिनों की वैलिडिटी थी। एक्स्ट्रा 14 दिन त्योहारी ऑफर का हिस्सा हैं। इस प्लान में डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा शामिल है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड स्टैंडर्ड पॉलिसी के मुताबिक कम हो जाएगी। हालांकि यूजर्स कम स्पीड पर ब्राउज़ करना जारी रख सकते हैं। डेटा के अलावा इस प्लान में पूरे भारत में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा है जिन्हें लंबे समय तक कॉलिंग और इंटरनेट एक्सेस की जरूरत होती है।
यूजर्स कई प्लेटफॉर्म से 997 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। ये रिचार्ज ऑफिशियल बीएसएनएल वेबसाइट पर मौजूद है और BSNL Selfcare ऐप पर भी उपलब्ध है। कस्टमर्स थर्ड पार्टी रिचार्ज एप के जरिए भी ये प्लान ले सकते हैं या पास ही मौजूद मोबाइल रिटेलर्स के पास भी जा सकते हैं।
अगर बीएसएनएल एप और वेबसाइट के जरिए रिचार्ज कर रहे हैं तो यूजर्स को पहले लॉगिन करना होगा। इसके बाद 997 रुपये वाला प्लान सेलेक्ट करना होगा और पेमेंट पूरा करना होगा। थर्ड पार्टी ऐप्स पर कस्टमर्स को बीएसएनएल सेलेक्ट करना होगा, फिर उनका टेलीकॉम सर्किल चुनना होगा, इसके बाद मोबाइल नंबर और पेमेंट पर प्रोसीड करके आगे बढ़ना होगा। अगर आप होली 2026 ऑफर पीरीयड के दौरान रिचार्ज कराते हैं तो एक्स्ट्रा 14 दिन की वैलिडिटी आपके प्लान में ऑटोमैटिकली जुड़ जाएगी।
ये भी पढ़ें
संपादक की पसंद