1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने लॉन्च किए दो सस्ते रिचार्ज, नए साल पर दूर हुई यूजर्स की बड़ी टेंशन

BSNL ने लॉन्च किए दो सस्ते रिचार्ज, नए साल पर दूर हुई यूजर्स की बड़ी टेंशन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 31, 2024 12:34 pm IST,  Updated : Dec 31, 2024 12:35 pm IST

BSNL ने नए साल से पहले देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए दो सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इन दोनों प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलता है।

BSNL, BSNL Recharge Plan, BSNL 84 Days Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल ने दो सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। Image Source : FILE

BSNL ने नए साल पर यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने 10 करोड़ यूजर्स के लिए दो नए सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और हाई स्पीड डेटा आदि का लाभ मिलेगा। BSNL के ये रिचार्ज प्लान 215 रुपये और 628 रुपये की कीमत में पेश किए गए हैं। निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज के मुकाबले बीएसएनएल के ये सस्ते रिचार्ज ज्यादा वैलिडिटी और बेनिफिट्स के साथ आते हैं।

BSNL 628 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। वहीं, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलेगा। इस प्लान में BSNL 4G यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ दिया जाएगा। इस तरह से यूजर्स को कुल 252GB डेटा मिलेगा। वहीं, यूजर्स को कई कम्प्लिमेंटरी वैल्यू एडेड सर्विसेज जैसे कि Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon, Astrocell, Lystn Podcast, Zing Music, Wow Entertainment और BSNL Tunes का एक्सेस दिया जाएगा।

BSNL का 215 रुपये वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कुल 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इस तरह से यूजर्स को कुल 60GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस सस्ते प्लान में भी यूजर्स को वैल्यू एडेड सर्विसेज का लाभ मिलता है।

BSNL ने हाल ही में देश की पहली डायरेक्ट-टू-मोबाइल सर्विस BiTV लॉन्च की है। यूजर्स अब अपने मोबाइल फोन पर 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल फ्री में देख सकेंगे। बीएसएनएल यूजर्स के लिए यह सर्विस फिलहाल पुड्डुचेरी में शुरू की गई है। जल्द ही, पूरे देश के यूजर्स को इस सर्विस का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें - IRCTC Down: 50 मिनट तक डाउन रही IRCTC की सर्विस, रेल टिकट बुक करने वाले यात्री परेशान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक