Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL यूजर्स के लिए आया नया प्लान, 90 दिन तक रिचार्ज की 'No टेंशन'

BSNL यूजर्स के लिए आया नया प्लान, 90 दिन तक रिचार्ज की 'No टेंशन'

Written By: Gaurav Tiwari Published : Dec 06, 2024 10:46 am IST, Updated : Dec 06, 2024 12:08 pm IST

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। बीएसएनएल ने अपनी लिस्ट में एक नया प्लान पेश किया है। बीएसएनएल अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए 90 दिन तक चलने वाला एक सबसे सस्ता और किफायती प्लान लेकर आ गया है।

BSNL, BSNL Offer, BSNL Recharge, BSNL Plan, bSNL Plan, Tech News, Tech news in Hindi, BSNL 439 Plan - India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो BSNL ने सस्ते रिचार्ज प्लान से ग्राहकों को दी बड़ी राहत।

BSNL Cheapest Recharge Plan: मोबाइल में रिचार्ज प्लान न हो तो वह एक डिब्बे की तरह लगने लगता है। बिना रिचार्ज प्लान के कुछ घंटे बिताना भी मुश्किल हो जाता है। निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स इतने महंगे हो चुके हैं कि जैसे ही मंथली प्लान खत्म होने वाला है तो टेंशन होने लगती है। ग्राहकों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकारी टेलिकॉम एजेंसी बीएसएनएल की तरफ से एक धांसू प्लान पेश किया गया है। बीएसएनएल के नए प्लान ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेशन खत्म कर दी है।

बीएसएनएल के पास अपने पोर्टफोलियों में पहले से ही कई सारे तगड़े प्लान्स मौजूद थे लेकिन अब कंपनी ने अपनी लिस्ट में एक और प्लान जोड़ दिया है। अगर आप शॉर्ट टर्म वाले प्लान से थक चुके हैं लेकिन एनुअल प्लान के लिए अधिक नहीं खर्च कर पा रहे हैं तो नया प्लान आपके काफी काम आ सकता है। 

BSNL से जुड़े 55 लाख यूजर्स

बीएसएनएल कई सालों से ग्राहकों को पुराने दाम पर ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है। यही कारण है कि जुलाई में प्लान्स महंगे होने के बाद से अब तक करीब 55 लाख लोग सरकारी कंपनी से जुड़ चुके हैं। आइए आपको बीएसएनएल के लेटेस्ट प्लान के बारे में बताते हैं। 

सस्ते रिचार्ज प्लान ने दी राहत

BSNL ने ग्राहकों को राहत देने के लिए अपने पोर्टफोलियो में 439 रुपये का दमदार प्रीपेड रिचार्ज प्लान जोड़ा है। बीएसएनएल के इस प्लान ने जियो और एयटेल की टेंशन भी बढ़ा दी है। दरअसल कंपनी इसमें यूजर्स को 90 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। जियो या फिर एयरटेल के पास इस कीमत के साथ इतनी लंबी वैलिडिटी वाला कोई प्लान मौजूद नहीं है। आप इस रिचार्ज प्लान में 90 दिन तक लोकल और एसटीडी में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 

अगर आप इंटरनेट डेटा चाहते हैं तो आपको यह प्लान थोड़ा निराश करने वाला है। दरअसल यह प्लान ऐसे यूजर्स के लिए पेश किया गया है जिन्हें कॉलिंग के लिए प्लान चाहिए। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी आपको डेटा बेनिफिट्स नहीं देती है। इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग से डेटा ऐड ऑन प्लान लेना पड़ेगा। प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। बता दें कि अगर आप बीएसएनएल के सिम को सेकंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक परफेक्ट प्लान होगा। 

यह भी पढ़ें- OnePlus Nord 4 256GB की कीमत में बड़ी गिरावट, सस्ते में खरीदने का धांसू मौका, जानें नई कीमत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement