1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के इस प्लान ने उड़ाए सबके होश, अब 45 दिन की वैलिडिटी के लिए नहीं खर्च करने पड़ेंगे अधिक पैसे

BSNL के इस प्लान ने उड़ाए सबके होश, अब 45 दिन की वैलिडिटी के लिए नहीं खर्च करने पड़ेंगे अधिक पैसे

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 12, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 12, 2024 06:30 am IST

पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बीएसएनएल चर्चा में बनी हुई है। बीएसएनएल के पास अपने ग्राहकों के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। बीएसएनएल के पास यूजर्स के लिए सस्ते से लेकर महंगे और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स मौजूद हैं। आइए आज आपको कंपनी के एक धांसू प्लान के बारे में बताते हैं।

BSNL, BSNL Offer, BSNL Recharge Plan, BSNL Prepaid Plan, Spectrum Auction, Calling, Internet,- India TV Hindi
BSNL अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है। Image Source : फाइल फोटो

भारत में जब से जियो, एयरटेल और वीआई ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ाए हैं मानों सरकारी कंपनी बीएसएनएल की किस्मत खुल गई है। जिस बीएसएनएल का लोग नाम भूलने लगे थे अब हर तरफ उसकी चर्चा होने लगी है। सस्ते रिचार्ज प्लान्स का लाभ लेने के लिए लोग BSNL की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। ऐसे में मौके का फायदा उठाने के लिए बीएसएनएल भी अपनी सर्विस को दुरुस्त करने में जुट गई है। 

बीएसएनएल अपने ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज प्लान्स तो ऑफर कर ही रही है साथ में अब 4G और 5G नेटवर्क को स्टैबलिश करने में भी रफ्तार पकड़ रही है। ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए कंपनी लगातार नए नए आफर्स वाले किफायती प्लान्स ला रही है। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको खर्च तो कम करना पड़ेगा लेकिन फायदे बहुत सारे मिलने वाले हैं। 

BSNL की लिस्ट का धमाकेदार प्लान

बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए लिस्ट में 249 रुपये का एक शानदार प्लान ऐड किया है। अगर आप कम दाम में एक महीने से अधिक दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं तो बीएसएनएल का यह प्लान आपके लिए सबसे शानदार है। सिर्फ 249 रुपये में कंपनी यूजर्स को 45 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। आप 45 दिन तक फ्री में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा ले सकते हैं। 

BSNL के इस प्लान के डेटा की बात करें तो इसमें कंपनी 45 दिनों के लिए 90GB डेटा देती है। आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इस तरह यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए भी बेस्ट है जिन्हें इंटरनेट डेटा का काम अधिक रहता है। जियो, एयरटेल की ही तरह कंपनी ग्राहकों को इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी देती है। 

यह भी पढ़ें- Samsung ने 11 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक ओवन मंगाए वापस, जानें किस वजह से उठाया ये कदम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक