BSNL Samman Plan: देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए ऐसे रिचार्ज या कनेक्शन प्लान निकालती रहती है जिसमें उन्हें कॉलिंग के साथ शानदार बेनेफिट्स भी मिलते हैं। इस समय बीएसएनएल के ऐसे ही दो प्लान निकले हुए हैं और इनके खत्म होने का समय नजदीक आ रहा है। इसमें से एक प्लान है बीएसएनएल सम्मान प्लान जो देश के सीनियर सिटीजन्स के लिए है और इसको लेने की आखिरी तारीख 18 नवंबर है यानी इसे लेने के लिए केवल 7 दिन बाकी बचे हैं। इसके अलावा एक दिवाली बोनांजा ऑफर निकला हुआ है जो 15 नवंबर तक ग्राहक ले सकते हैं। पहले जानिए क्या है ये सम्मान प्लान-
BSNL सम्मान प्लान
BSNLने इस दिवाली के मौके पर ये खास ऑफर पेश किया था जिसमें कंपनी ने 365 दिन वाला सस्ता प्लान उतारा है. BSNL ने अपने इस नए प्रीपेड प्लान को सीनियर सिटीजन्स के नाम से पेश किया था जो 60 साल से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। ये प्लान खासतौर पर नए यूजर्स के लिए था और इसमें सीनियर सिटीजन्स को इस प्लान में कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
- इस प्लान की कीमत 1812 रुपये है और 365 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को पूरे सालभर तक अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिल रहा है।
- इसके साथ ही, पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ लिया जा सकता है। इसमें कंपनी डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।
- कंपनी का यह BSNL Samman Plan कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा बेनिफिट्स वाला प्लान है। इसमें यूजर्स को इन बेनिफिट्स के अलावा BiTV का एक्सेस मिलता है, जिसमें यूजर्स को फ्री में लाइव टीवी चैनल्स और OTT का एक्सेस मिलता है।
- 1812 रुपये के इस प्लान का अर्थ है कि महीने के लिए 151 रुपये का खर्च सीनियर सिटीजन्स को आएगा और इस प्लान के बेनेफिट्स को देखते हुए ये काफी आकर्षक लग रहा है।
BSNL दिवाली बोनांजा ऑफर
दिवाली बोनांजा ऑफर की डिटेल्स देखें तो ये स्पेशल ऑफर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच के लिए ही है यानी इसे लेने के लिए आपके पास केवल 4 दिन का वक्त बाकी है। ये 1 रुपये का प्लान खास तौर पर नए यूजर्स के लिए है और इसमें एक महीने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, रोजाना के 100 फ्री एसएमएस, रोजाना का 2जीबी डेटा मिल रहा है।
यह भी पढ़ें
YouTube का नया 'Ask' बटन बदलेगा वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस, Gemini AI की मदद से करेगा काम