Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत सरकार की iPhone यूजर्स को ये चेतावनी जानी आपने? फौरन कर लें ये 4 काम वर्ना हो जाएगी मुश्किल

भारत सरकार की iPhone यूजर्स को ये चेतावनी जानी आपने? फौरन कर लें ये 4 काम वर्ना हो जाएगी मुश्किल

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas Published : Dec 11, 2025 02:55 pm IST, Updated : Dec 11, 2025 02:56 pm IST

2 और 3 दिसंबर को Google और Apple ने दुनिया भर के यूजर्स को खतरे की सूचनाएं भेजीं। एजेंसी ने ये भी कहा है कि यूजर्स सतर्क रहें और पुराने सॉफ्टवेयर्स का यूज ना करें।

Alert- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अलर्ट

 CERT-In Warning: मनीकंट्रोल के हवाले से ये खबर आई है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ऐप्पल को नोटिस भेजा है क्योंकि कंपनी ने भारत में यूजर्स को "मरसेनरी स्पाइवेयर" से संबंधित खतरे की सूचनाएं जारी की हैं। एप्पल के इस नोटिस में किराए के स्पाईवेयर से जुड़ी चेतावनी जारी की गई हैं।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने एक पब्लिक एडवाइजरी जारी कर यूजर्स से अपनी डिवाइस को अपडेट करने के लिए कहा है और चेतावनी मिलने वाले और तकनीकी मदद चाहने वाले किसी भी व्यक्ति से  submitmobile@cert-in.org.inपर एजेंसी से संपर्क करने को कहा है।

5 दिसंबर को जारी CERT-In की सलाह में कहा गया है कि जिन यूजर्स को ऐसी सूचना मिली है और वे अपने Apple डिवाइस की जांच करवाना चाहते हैं या टेक्नीकल सपोर्ट का फायदा उठाना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे ईमेल के माध्यम से CERT-In से संपर्क करें।

इससे पहले 2 और 3 दिसंबर को Google और Apple ने दुनिया भर के यूजर्स को खतरे की सूचनाएं भेजीं। एजेंसी ने ये भी कहा है कि यूजर्स सतर्क रहें और पुराने सॉफ्टवेयर्स का यूज ना करें। उन सभी यूजर्स को एप्पल और गूगल ने अलर्ट भेजे थे जिनके फोन पर किसी पावरफुल स्पाइवेयर ने साइबर अटैक करने की कोशिश की थी। इन कंपनियों ने उन यूजर्स को अलर्ट किया है जो राज्य समर्थित स्पाइवेयर का निशाना बन सकते हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार का यह कदम दिखाता है कि यह संभावित साइबर हमला कितना गंभीर हो सकता है और इसके दुरुपयोग का कितना गहरा खतरा हो सकता है।

CERT-In ने यूजर्स को ये चार सलाह दी जिनको यूजर्स को ध्यान रखना जरूरी है-

यूजर्स iOS अपडेट (26.1) इंस्टॉल करें

मैसेजिंग और क्लाउड एप्लिकेशन अपडेट करें
लॉकडाउन मोड चालू करें
संदिग्ध प्रॉम्प्ट को लेकर अलर्ट रहें

यह पहली बार नहीं है जब एप्पल की धमकी संबंधी सूचनाओं के कारण आधिकारिक कार्रवाई हुई है। 2023 में, कई विपक्षी राजनेताओं और पत्रकारों द्वारा इसी तरह की चेतावनियां प्राप्त करने की शिकायत के बाद, MeitY ने एप्पल से स्पष्टीकरण मांगा था।

ये भी पढ़ें

जियो और एयरटेल बने रहेंगे 5जी सेवाओं में मार्केट लीडर, 2028 तक 85 परसेंट मार्केट शेयर पर कब्जा मुमकिन-CLSA

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement