1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत दौरे पर सैम ऑल्टमैन, बोले- भारत AI के लिए है बड़ा बाजार, चीन के DeepSeek के बाद बदले सुर

भारत दौरे पर सैम ऑल्टमैन, बोले- भारत AI के लिए है बड़ा बाजार, चीन के DeepSeek के बाद बदले सुर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 05, 2025 02:53 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 02:53 pm IST

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन एक बार फिर भारत के दौरे पर हैं। अपने दौरे पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। सैम ऑल्टमैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत के रोल को लेकर कई सारी बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत सही दिशा में काम कर रहा है।

Sam altman, Sam Altmna India , ChatGPT, OpenAI, Sam altman India Visit- India TV Hindi
सैम ऑल्टमैन ने कहा कि पिछले कुछ समय में भारत में एआई इस्तेमाल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। Image Source : फाइल फोटो

ChatGPT मेकर कंपनी OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टैमन इस समय भारत के दौरे पर हैं। बुधवार को सैम ऑल्टमैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कई बड़ी बाते कहीं। बुधवार को उन्होंने कहा कि AI के लिए भारत एक बड़ा बाजार है और इस सेक्टर में भारत एक लीडर के तौर पर सामने आ सकता है। अपने भारत यात्रा के दौरान ओपनए एआई सीईओ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बातचीत के दौरान ऑल्टमैन ने खुलासा किया कि पिछले एक साल में भारत में ओपनएआई यूज करने वालों की संख्या तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। ऑल्टमैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरफ भारत के बढ़ते कदम की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि स्टैक, चिप्स, मॉडल स्तरों पर भारत जबरदस्त तरीके से काम कर रहा है।

भारत को लेकर कही ये बात

सैम ऑल्टमैन ने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए के लिए भारत एक अविश्वसनीय रूप से एक बहुत बड़ा महत्वपूर्ण बाजार है विशेष तौर पर ओपन एआई के लिए। जब ऑल्टमैन से पूछा गया कि आखिर भारत किस तरह से एआई के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व हासिक कर सकता है इस पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत अभी बढ़ रहा है मुझे लगता है कि यह सही दिशा है। 

सैम ऑल्टमैन ने भारत को एआई के क्षेत्र में पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत को एआई क्रांति के अगुआ देशों में से एक होना चाहिए। यह देखना वाकई आश्चर्यजनक है कि देश ने क्या किया है।

भारत को लेकर बदले सुर

इससे पहले जब सैम ऑल्टमैन ने भारत का दौरा किया था तो उन्होंने कहा थी कि कम पैसों में AI मॉडल्स बना पाना मुमकिन नहीं है। लेकिन अब भारत के प्रति उनके सुर पूरी तरह से बदल चुके हैं। आपको बता दें कि चीन ने कम बजट में DeepSeek एआई टूल पेश करके तहलका मचा दिया है। चीन का दावा है कि DeepSeek को एक बहुत छोटी सी टीम ने तैयार किया है। इसके आने के बाद से यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या सच में  लार्ज लैंग्वेज मॉडल बनाने के लिए अरबों डॉलर के निवेश की जरूरत है?

यह भी पढ़ें-  Samsung Galaxy S23 Ultra अब आपके बजट में, 50% डिस्काउंट के साथ मिल रहा 200MP कैमरे वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक