1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जो अमेरिका नहीं कर पाया चीन ने कर दिखाया, लॉन्च किया दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन

जो अमेरिका नहीं कर पाया चीन ने कर दिखाया, लॉन्च किया दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 14, 2026 01:56 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 03:52 pm IST

चीनी स्टार्ट-अप ने दुनिया का पहला एजेंटिक एआई स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन के सभी फंक्शन इसमें मौजूद एआई एजेंट करेंगे। कम्युनिकेशन से लेकर अन्य कामों के लिए भी एआई का यूज किया जाएगा।

Agentic AI Smartphone- India TV Hindi
एजेंटिक एआई स्मार्टफोन Image Source : STEPX NEO

Highlights

  • दुनिया का पहला एजेंटिक AI वाला स्मार्टफोन, जिसे चीनी स्टार्ट-अप StepFun ने बनाया है
  • इसमें बिल्ट-इन एआई एजेंट मिलेगा, जो मल्टी-स्टेप, एंड-टू-एंड टास्क परफॉर्म कर सकता है
  • इसमें ऑन-डिवाइस Step Edge फाउंडेशन मॉडल का इस्तेमाल किया गया है

चीन ने दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। चीनी एआई कंपनी StepFun के इस एआई स्मार्टफोन में आपको कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो आम स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलते हैं। भले ही एआई सेक्टर में फिलहाल अमेरिकी कंपनियों का दबदबा है लेकिन किसी ने भी एजेंटिक एआई वाला स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। इस मामले में अमेरिकी कंपनियां चीन से पीछे रह गई हैं।

Google से लेकर Samsung, Oppo, Vivo जैसे तमाम ब्रांड्स इन दिनों अपने फ्लैगशिप फोन को AI फीचर्स के साथ उतार रहे हैं लेकिन किसी भी ब्रांड ने अब तक फुल एजेंटिक एआई स्मार्टफोन नहीं लॉन्च किया है। इन ब्रांड्स के स्मार्टफोन में आपको एआई फोटो एडिटर, ट्रांसलेशन जैसे टूल्स मिल जाते हैं।

एआई टूल्स

चीनी एआई स्टार्टअप कंपनी StepFun ने StepX Neo फोन लॉन्च किया है, जिसे दुनिया का पहला एजेंटिक एआई स्मार्टफोन कहा जा रहा है। इस स्टार्टअप को माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व कर्मचारियों ने 2023 में ओपन किया था। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें बिल्ट-इन एआई एजेंट मिलेगा, जो मल्टी-स्टेप, एंड-टू-एंड टास्क अपने आप परफॉर्म कर सकता है। इसके लिए किसी रिपिटेड प्रॉम्प्ट और सेपरेट ऐप को ओपन करने की जरूरत नहीं होगी।

इन-हाउस एआई एजेंट Step Amoo

इस स्मार्टफोन में कंपनी का इन-हाउस एआई एजेंट Step Amoo मिलेगा, जो फोन के कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम Step AOS पर काम करता है। यह एक चैटबॉट है जिससे आप आम चैटबॉट की तरह बात कर सकते हैं। इस एआई एजेंटकी खास बात ये है कि यह ऑफलाइन में भी काम कर सकता है। इसके लिए लगातार नेटवर्क कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होगी।

StepX Neo में दिया गया ऑपरेटिंग सिस्टम सिंगल नेचुरल लैंग्वेज पर काम करेगा, जिसे यूजर द्वारा सेलेक्ट किया जाएगा। यह नेचुरल लैंग्वेज डिवाइस में मौजूद सभी ऐप्स, वेब टूल्स और बिल्ट-इन टूल्स को कंट्रोल करने का काम करेगा। यह स्मार्टफोन यूजर के सभी एक्टिविटीज को खुद-ब-खुद प्रायरटाइज कर लेता है। इसमें इस्तेमाल किया गया एजेंटिक ऑपरेटिंग सिस्टम फोन के फंक्शन को चार ग्रुप्स- कम्युनिकेशन, ऐप्स, फाइल्स और सिस्टम टूल्स में बांट देता है। इससे एजेंट की टास्क परफॉर्म करने में आसानी होती है।

तीन सपोर्टिंग सिस्टम

इस एजेंटिक एआई वाले स्मार्टफोन में तीन सपोर्टिंग सिस्टम- मेमोरी, डिसिजन मेकिंग और सिक्योरिटी दिए गए हैं। इसमें ऑन-डिवाइस Step Edge फाउंडेशन मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। यह मॉडल Edge AI पर काम करता है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन को अभी लॉन्च किया है, लेकिन इसकी सेल कब होगी और क्या कीमत होगी, इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। यह फोन केवल चीन में ही लॉन्च किया जाएगा या अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा यह भी साफ नहीं है।

यह भी पढ़ें - Nothing Phone (4b) की सेल शुरू, First Sale में मिल रहा खास ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक