World First AI Phone: दुनिया के पहले AI फोन को लेकर कई दावे हैं, लेकिन अभी हाल ही में सबसे ज़्यादा चर्चा में जो 'एजेंटिक AI स्मार्टफोन' (Agentic AI Smartphone) आया है, वह है Nubia M153। इसे ZTE के नूबिया और ByteDance (बाइटडांस जो TikTok की पेरेंट कंपनी है) के सहयोग से विकसित किया गया है और ये एक प्रोटोटाइप है। यह फोन पूरी तरह से एक इंसान की तरह काम कर सकता है। यह स्क्रीन को देखकर, ऐप्स खोलकर, फॉर्म भरकर, टैप करके और बुकिंग करके मुश्किल काम खुद ही पूरे कर सकता है। यह एक सामान्य वॉइस असिस्टेंट से कहीं ज्यादा है। इसमें ByteDance का Doubao AI एजेंट इंटीग्रेटेड है जो इंसानों की तरह काम कर सकता है। Nubia M153 को कंपनी ने एक खास लिमिटेड एडिशन मॉडल के रूप में पेश किया है और Nubia M153 को उसके पूरी तरह से ऑटोनॉमस (खुद चलने वाले) और एजेंटिक AI के कारण एक बड़ी क्रांति माना जा रहा है।
ये एक साधारण स्मार्टफोन से कहीं बढ़कर है, इसका AI एजेंट ऑपरेटिंग सिस्टम के लेवल पर काम करता है और इंसानों की तरह स्क्रीन को देखकर आपकी सिंपल वॉइस कमांड से बताए गए काम के आधार पर सारे काम कर सकता है। ऑटोनॉमस एक्शन की ताकत वाले इस फोन को आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि कौन सा ऐप खोलना है। उदाहरण के लिए, आप बस कह सकते हैं कि "मेरे लिए होटल बुक करो जिसमें डॉग अलाउड हो," और AI खुद ही ऐप खोलकर, डिटेल्स भरकर, बुकिंग पूरी कर सकता है।
ये फोन आपकी ओर से रेस्टोरेंट बुकिंग, टिकट खरीदना, ऑनलाइन कीमतों की तुलना करना, और फोटो एडिट करने जैसे काम वॉयस कमांड पर खुद ही कर सकता है।
एजेंटिक AI जो ByteDance के Doubao AI एजेंट और Nebula-GUI का यूज करके आपके निर्देश पर खुद से ऐप खोल सकता है, स्क्रीन पर क्लिक कर सकता है, मैसेज टाइप कर सकता है, और मल्टी-स्टेप टास्क को पूरा कर सकता है।
इसमें दो AI काम करते हैं जिसमें से पहला Doubao AI है जो सोचता है कि क्या करना है। दूसरा AI Nebula-GUI है जो स्क्रीन को ऑपरेट करता है, इस पर टाइप कर सकता है, और क्लिक भी करता है।
हालांकि Nubia M153 को "दुनिया का पहला फुली एजेंटिक AI स्मार्टफोन" कहा जा रहा है लेकिन AI फीचर्स पहले भी कई फोन में थे-जैसे
Samsung Galaxy S24: इसे भी सैमसंग ने अपने 'Galaxy AI' फीचर्स के कारण "दुनिया का पहला AI फोन" बताया था, जो ऑन-डिवाइस AI क्षमताओं जैसे लाइव ट्रांसलेट और सर्कल टू सर्च के साथ आया था।
Google Pixel: गूगल ने अपने पिक्सल फोन में सालों से AI-पावर्ड फीचर्स (जैसे स्मार्ट असिस्टेंट, कैमरा फीचर्स) शामिल किए हैं।
ये भी पढ़ें
संपादक की पसंद