1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जलजीरा या शिकंजी, कौन है बेस्ट समर ड्रिंक, जान लें फायदे

जलजीरा या शिकंजी, कौन है बेस्ट समर ड्रिंक, जान लें फायदे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 13, 2026 03:40 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 03:40 pm IST

गर्मियों की तपती दोपहर में जब प्यास से गला सूख रहा हो, तो जलजीरा और शिकंजी से बेहतर कुछ नहीं लगता। ये दोनों ही भारतीय घरों के 'देसी कूलेंट्स' हैं, लेकिन अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि इनमें से बेहतर कौन सा है। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दोनों में से कौन सा है बेस्ट सम

जलजीरा या शिकंजी, कौन है बेस्ट समर ड्रिंक- India TV Hindi
जलजीरा या शिकंजी, कौन है बेस्ट समर ड्रिंक Image Source : FREEPIK

गर्मियों में जब तेज धूप से आने के बाद जब प्यास लगती है, तो लोग रिफ्रेशिंग ड्रिंक की तालाश करते हैं। ऐसे में ज्यादातर घरों में जलजीरा या शिकंजी सर्व की जाती है। ये दोनों ही ड्रिंक्स बॉडी को हाइड्रेट करते हैं और प्यास बुझाने का काम करते हैं। लेकिन एक सवाल जो कई लोगों के मन में रहता है वो है कि जलजीरा या शिकंजी दोनों में से बेस्ट समर ड्रिंक कौन सा है। यहां इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं दोनों में से कौन सा ड्रिंक बेस्ट है। किसका सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं।  

शिकंजी के फायदे

हाइड्रेशन और एनर्जी

तेज धूप और पसीने के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। शिकंजी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है और आपको तुरंत एनर्जी महसूस होती है।

पाचन में सुधार 
शिकंजी में मौजूद नींबू का रस और काला नमक पेट की समस्याओं के लिए रामबाण है। यह एसिडिटी और सीने में जलन को कम करता है। इसमें मौजूद जीरा पाउडर पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है।

विटामिन C का पावरहाउस
नींबू विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक 
अगर आप चीनी की जगह इसमें शहद का इस्तेमाल करते हैं, तो यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। नींबू में मौजूद पेक्टिन फाइबर भूख को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद 
विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण, शिकंजी का नियमित सेवन त्वचा में चमक लाता है और मुँहासों को कम करने में मदद करता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

जलजीरा के फायदे

 पाचन तंत्र के लिए रामबाण
जलजीरा में इस्तेमाल होने वाला काला नमक, जीरा और हींग पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह पेट में बनने वाली गैस और भारीपन को तुरंत कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से मल त्याग की प्रक्रिया आसान होती है।

वजन घटाने में सहायक
अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो जलजीरा एक बेहतरीन 'लो-कैलोरी' ड्रिंक है। जीरा मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसे पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप अस्वास्थ्यकर स्नैक्स खाने से बच जाते हैं।

शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखना
गर्मियों के दौरान लू से बचने के लिए जलजीरा सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें मौजूद पुदीना शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है। पसीने के माध्यम से खोए हुए नमक और खनिजों की भरपाई करने में यह मदद करता है।

मतली और मॉर्निंग सिकनेस
जी मिचलाने या उल्टी जैसा महसूस होने पर जलजीरा का खट्टा-मीठा स्वाद तुरंत राहत देता है। गर्भवती महिलाओं के लिए मॉर्निंग सिकनेस के दौरान यह काफी फायदेमंद माना जाता है।

डिटॉक्सिफिकेशन 
जलजीरा में मौजूद अमचूर और नींबू शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे आपकी त्वचा में भी निखार आता है।

क्या है बेस्ट? 

अगर आपका पेट खराब है या भारीपन महसूस हो रहा है, तो जलजीरा चुनें।

अगर आप धूप से थककर आए हैं और एनर्जी चाहते हैं, तो शिकंजी कम चीनी के साथ पी सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।