Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Delhi Metro के लाखों यात्रियों को यात्रा के दौरान मिलेगी 'सुपरफास्ट कनेक्टिविटी', DMRC ने बनाया बड़ा प्लान

Delhi Metro के लाखों यात्रियों को यात्रा के दौरान मिलेगी 'सुपरफास्ट कनेक्टिविटी', DMRC ने बनाया बड़ा प्लान

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 24, 2025 02:24 pm IST, Updated : Feb 24, 2025 02:25 pm IST

Delhi Metro में रोजाना यात्रा करने वालों को जल्द सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलने वाली है। दिल्ली मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इसके लिए बड़ी तैयारी की है। 700 किलोमीटर लंबा ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क बिछाया जाएगा।

Delhi Metro Internet Connectivity- India TV Hindi
Image Source : FILE दिल्ली मैट्रो इंटरनेट कनेक्टिविटी

राजधानी दिल्ली और NCR का लाइफलाइन कही जाने वाली Delhi Metro में रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। यात्रियों को मैट्रो में यात्रा करने के दौरान सुपरफास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए DMRC यानी दिल्ली मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली मैट्रो के सभी कॉरिडोर के साथ-साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में भी यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए DMRC ने Beckhaul डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। 

700 किलोमीटर का ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क

DMRC दिल्ली मैट्रो के सभी कॉरिडोर में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए 700 किलोमीटर लंबी ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाने का फैसला किया है। इसके लिए दिल्ली मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बैकहॉल डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। कंपनी दिल्ली मैट्रो के सभी कॉरिडोर में टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का काम करेगी। मैट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों को इसकी वजह से 5G कनेक्टिविटी मिल सकेगी। DMRC ने दिल्ली-NCR स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यह फैसला किया है।

डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस साझेदारी की घोषणा की है। अपने स्टेटमेंट में दिल्ली मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि इस ऑप्टिकल फाइबर केबल को फेज वाइज बिछाया जाएगा। पहले फेज में पिंक और मेजेंटा लाइन को अपग्रेड करने का काम किया जाएगा। अगले 6 महीने में इन दोनों कॉरिडोर में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

DMRC द्वारा ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने से टेलीकॉम कंपनियों और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को दिल्ली मैट्रो के सभी रूट पर बेहतर कनेक्टिविटी और डेटा सेंटर स्थापित करने में मदद मिलेगी। यह इंफ्रास्ट्रक्चर दिल्ली मैट्रो के हर रूट पर बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाने का काम करेगा। खास तौर पर मैट्रो स्टेशन, सुरंग और अंडरग्राउंड रूट पर यात्रियों को कॉल ड्रॉप और खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी का सामना करना पड़ता है। इस ऑप्टिकल फाइबर लाइन के बिछ जाने से उन्हें इन दिक्कतों से निजात मिल सकता है।

दिल्ली मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि यह पहल भारत सरकार के डिजिटली कनेक्टेट नेशन के विजन को साकार करने का काम करेगा। पूरे देश में तेज गति से 5G नेटवर्क का एक्सपेंशन किया गया है। मैट्रो फाइबर नेटवर्क की वजह से डेली यात्रियों को मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर में भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इस अपग्रेड का फायदा टेलीकॉम कंपनियों को भी अपना कवरेज स्थापित करने में मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Microsoft की वो बड़ी गलती, जिसका Google ने उठाया फायदा, जानें सत्य नडेला ने क्यों कहा- 'हम चूक गए'

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement