1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Youtube और Disney के बीच बढ़ी तल्खी, 31 अक्टूबर से नहीं दिखेंगे ये पसंदीदा चैनल?

Youtube और Disney के बीच बढ़ी तल्खी, 31 अक्टूबर से नहीं दिखेंगे ये पसंदीदा चैनल?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 27, 2025 09:04 am IST,  Updated : Oct 27, 2025 09:05 am IST

डिज्नी और यूट्यूब के बीच बढ़ रही तल्खी का असर 8 मिलियन से ज्यादा यूजर्स पर पड़ने वाला है। यूजर्स 31 अक्टूबर से अपने कई पसंदीदा चैनल्स यूट्यूब पर नहीं देख पाएंगे।

disney, youtube- India TV Hindi
डिज्नी और यूट्यूब विवाद Image Source : UNSPLASH

Google के स्वामित्व वाले YouTube और Disney के बीच डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर विवाद गहराता जा रही है। स्ट्रीमिंग और लाइव टीवी की दुनिया में यह एक बड़े टकराव के तौर पर सामने आ रहा है। इसे लेकर अब डिज्नी ने चेतावनी जारी की है कि अगर दोनों कंपनियों के बीच नया समझौता नहीं हुआ तो YouTube TV पर 8 मिलियन से ज्यादा यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल्स नहीं देख पाएंगे।

डिज्नी ने बकायदा YouTube TV पर 23 अक्टूबर शाम 5 बजे से ही सार्वजनिक चेतावनी जारी करनी शुरू कर दी है। हालांकि, यह गूगल पर दबाव बनाने की एक रणनीति है। डिज्नी का कहना है कि अगर 30 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक डिज्नी और गूगल के बीच स्ट्रीमिंग का समझौता नहीं होता है तो 31 अक्टूबर के बाद ग्राहक डिज्नी के लोकप्रिय चैनल्स ESPN, ABC आदि को नहीं देख पाएंगे। ये चैनल्स YouTube पर ऑफ एयर हो जाएंगे।

क्या है विवाद?

Disney और YouTube के बीच यह विवाद लाइव टीवी प्लेटफॉर्म और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बीच डिजिटल राइट्स और फीस को लेकर है। गूगल और यूट्यूब के बीच अगर इस विवाद को नहीं सुलझाया गया तो लाखों दर्शक YouTube TV पर Disney के प्रमुख चैनल्स नहीं देख पाएंगे। खास तौर पर स्पोर्ट्स लवर्स NFL, NBA और NHL जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स मिस कर सकते हैं। डिज्नी के पास अमेरिकी के बड़े स्पोर्ट्स और न्यूज चैनल हैं।

डिज्नी ने गूगल पर आरोप लगाते हुए कहै कि कंपनी अपने फायदे के लिए ग्राहकों को नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दो बड़ी कपनियों के बीच डिजिटल राइट्स और फीस को लेकर विवाद हुआ हो। डिज्नी से पहले NBC Universal, Fox Corp, TelevisaUnivision और YouTube के बीच हाल ही में विवाद हुआ था। अगस्त से YouTube और इन कंपनियों के बीच विवाद चल रहा है।

YouTube ने क्या कहा?

इस मामले में यूट्यूब ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वो अपने ग्राहकों के लिए एक प्लान तैयार किया है। वे डिज्नी के साथ सही डील के लिए बातचीत कर रहे हैं लेकिन डिज्नी ने महंगी शर्तें रखी हैं, जिसकी वजह से सब्सक्रिप्शन चार्ज बढ़ सकता है। पुराने ग्राहकों की जेब पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। हालांकि, यूट्यूब इस विवाद को सुधारने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। अगर, डिज्नी के कंटेंट यूट्यूब से हटते हैं तो वो ग्राहकों को 20 डॉलर क्रेडिट करेंगे।

यह भी पढ़ें -

5G से 1000 गुना तेज होगा 6G, सरकार ने बताया अपना विजन, जानें कब है लॉन्चिंग

Chhath Puja 2025: गूगल पर भी चढ़ा छठ पूजा का रंग, बिना घाट पर जाए बना सकते हैं पसंदीदा तस्वीरें, फॉलो करें ये टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक