1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Diwali Offer: 679 रुपये EMI में मिल रहा Redmi का 7000mAh बैटरी वाला फोन, मिलते हैं तीन कैमरे

Diwali Offer: 679 रुपये EMI में मिल रहा Redmi का 7000mAh बैटरी वाला फोन, मिलते हैं तीन कैमरे

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 18, 2025 05:18 pm IST,  Updated : Oct 18, 2025 05:18 pm IST

रेडमी के हाल में लॉन्च हुए 5G फोन को महज 679 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। अमेजन पर चल रहे दिवाली सेल में यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा।

Redmi 15 5G Sale- India TV Hindi
रेडमी 15 5जी Image Source : REDMI

Diwali Offer: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर चल रहे दिवाली धमाका सेल में हाल में लॉन्च हुए रेडमी के 7000mAh बैटरी वाले फोन की खरीद पर लूट मची है। यह फोन लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। रेडमी का यह फोन EV ग्रेड बैटरी के साथ आता है। इसमें सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से फोन की मोटाई कम रहती है। साथ ही, इसमें 50MP कैमरा, 8GB रैम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Redmi 15 5G पर ऑफर

रेडमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च हुआ था। इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। दिवाली सेल में यह फोन 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 14,999 रुपये और 15,999 रुपये में मिलेंगे।

इसे तीन कलर ऑप्शन- सैंडी पर्पल, फ्रॉस्ट व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक में खरीदा जा सकता है।  इसके अलावा रेडमी के इस फोन को 679 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। यह फोन रेडमी के आधिकारिक स्टोर के अलवा Amazon से खरीदा जा सकता है। 

Redmi 15 5G के फीचर्स

रेडमी का यह बजट फोन 6.9 इंच के बड़े FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और डॉल्वी विजन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन की स्टोरेज और रैम को एक्सपेंड किया जा सकता है।

Redmi 15 5G में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। साथ ही, यह फोन AI फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें -

Google का Diwali ऑफर, 11 रुपये में दे रहा 2TB स्टोरेज, जानें कैसे करें क्लेम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक