1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp पर भूलकर भी न करें ये काम, मेटा ने 97 लाख नंबर्स को कर दिया है बैन

WhatsApp पर भूलकर भी न करें ये काम, मेटा ने 97 लाख नंबर्स को कर दिया है बैन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 02, 2025 11:57 am IST,  Updated : Apr 02, 2025 11:59 am IST

WhatsApp आज के समय में एक जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है। डेली रूटीन के कई सारे काम में हमें इसकी हेल्प लेनी पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करते हैं तो आपका वॉट्सऐप अकाउंट बैन हो सकता है। मेटा ने हाल ही में 97 लाख अकाउंट्स को बैन किया है।

WhatsApp ban India , WhatsApp banned accounts February 2025, WhatsApp account ban reason- India TV Hindi
अगर आब बार बार स्पैम मैसेज करते हैं तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp आज के समय में एक जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है। दुनिया भर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं।  लोगों के साथ कनेक्ट रहने में तो वॉट्सऐप मदद करता ही है साथ में यह डेली रूटीन के कई सारे कामों में भी हेल्प करता है। लेकिन, अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करते हैं तो आपका वॉट्सऐप अकाउंट ब्लॉक हो सकता है और आपके जरूरी काम ठप पड़ सकते हैं। 

आपको बता दें कि WhatsApp ने हाल ही में फरवरी के महीने में भारत में करीब 97 लाख वॉट्सऐप अकाउंट को बैन कर दिया है। ऐसे में अगर आपका वॉट्सऐप अकाउंट काम नहीं कर रहा है तो हो सकता है कि कंपनी ने उसे भी बैन कर दिया है। वॉट्सऐप के मुताबिक बैन किए गए अकाउंट्स में से करीब 14 लाख ऐसे अकाउंट्स थे जिन्हें यूजर्स की शिकायत से पहले ही प्रोएक्टिव तौर पर हटा दिया गया था। 

इन वजहों से नंबर्स हुए ब्लॉक

आपको बता दें कि वॉट्सऐप की तरफ से अपनी मंथली सुरक्षा रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट में बताया गया कि सुरक्षा कारणों और प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से इन वॉट्सऐप अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है। कंपनी के प्रवक्ता की तरफ से बताया गया कि स्पैम और फ्रजी मैसेज, और फ्रॉड को रोकने के लिए कंपनी लगातार प्लेटफॉर्म के नियमों को सख्त कर रही है। 

WhatsApp के अनुसार प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस और टेंशन फ्री सर्विस देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंटिस्ट, सिक्योरिटी सिस्टम और टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है। यूजर्स किसी भी तरह से फ्रॉड का शिकार न हों और वॉट्सऐप पर ऐसी एक्टिविटी न हो इसके लिए उन यूजर्स पर कड़ाई से निगरानी रखी जा रही है जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। 

वॉट्सऐप पर कभी भी न करें ये गलती

  1. वॉट्सऐप पर स्पैम मैसेज करने पर आपका अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है। 
  2. जरूरी न हो तो किसी भी मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट को अनावश्यक फॉरवर्ड न करें।
  3. किसी भी भावना को ठेस पहुंचाने या फिर हेट कंटेंट को प्लेटफॉर्म पर न शेयर करें।
  4. वॉट्सऐप पर एडल्ट कंटेंट को शेयर करने से बचें।
  5. क्रिमिनल एक्टिविटी वाले कंटेंट को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर न शेयर करें।

यह भी पढ़ें- Smartphone के कवर में रखते हैं नोट या एटीएम कार्ड? गर्मी में भारी पड़ सकती है यह गलती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक