Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1 अप्रैल से फ्री हो जाएगा यह AI टूल, अभी खर्च करने पड़ते हैं हर महीने 700 रुपये से ज्यादा

1 अप्रैल से फ्री हो जाएगा यह AI टूल, अभी खर्च करने पड़ते हैं हर महीने 700 रुपये से ज्यादा

अगर आप अपने प्रोफेशनल या फिर पर्सनल काम के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। 1 अप्रैल से आपको एक एआई टूल की फ्री सर्विस मिलने वाली है। अब आपको एआई टूल के लिए अलग से पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Feb 14, 2025 12:07 pm IST, Updated : Feb 14, 2025 12:07 pm IST
Ai Tool, Free AI Tool, Free Ai tool download, Baidu, ai, ernie bot, china, openai, deepseek- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो सर्च इंजन कंपनी ने एआई टूल को फ्री करने का लिया फैसला।

पिछले करीब एक साल में टेक्नोलॉजी सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जमकर चर्चा हुई है। दुनिया भर के तमाम देश और टेक कंपनियां तेजी से एआई पर फोकस कर रही हैं। अब तो कई जगहों पर प्रोफेशनल तौर पर भी एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आप भी एआई टूल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगर आप अभी तक एआई टूल के लिए हर महीने पैसे खर्च कर रहे थे तो अब आपके पैसे बचने वाले हैं। आप फ्री में एआई टूल को इस्तेमाल कर सकेंगे।

1 अप्रैल से फ्री एआई की सुविधा

आपको बता दें कि Ernie एक काफी पॉपुलर चाइनीज एआई टूल है। इसको इस्तेमाल करने के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। पेड होने की वजह से कई लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। लेकिन, अब यह टेंशन खत्म होने वाली है। Ernie 1 अप्रैल से यूजर्स के लिए पूरी तरह से फ्री होने जा रहा है।

सर्च इंजन Baidu की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि वह 1 अप्रैल से एआई टूल Ernie को फ्री करने जा रहा है। कंपनी ने अपने वीचैट पोस्ट के जरिए बताया कि Ernie की फ्री सर्विस डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों ही तरह के यूजर्स के लिए रहेगी। कंपनी के मुताबिक लगातार बेहतर होती टेक्नोलॉजी और कम लागत की वजह से यह फैसला लिया गया है।

Ernie 4.0 देगा ChatGPT को टक्कर

आपको बता दें कि सर्च इंजन Baidu उन कंपनियों में शामिल थी जिन्होंने साल 2022 में ओपनएआई के ChatGPT लॉन्च होने के बाद AI में निवेश किया था। लेकिन उस समय Baidu ने Ernie LLM मॉडल को पूरी तरह से अपनाया नहीं था। अब कंपनी का कहना है कि उनका नया Ernie 4.0 मॉडल ऐसे फीचर्स से लैस है जो GPT-4 को कड़ी टक्कर देता है।  

यह भी पढ़ें- फ्रांस के बाद अब भारत में होने जा रहा है एशिया का सबसे बड़ा AI इवेंट, Mumbai Tech Week का शेड्यूल हुआ जारी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement