1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Free Fire Returns: फ्री फायर की हुई वापसी, इस दिन शुरू होगा मेगा ई-स्पोर्ट्स इवेंट

Free Fire Returns: फ्री फायर की हुई वापसी, इस दिन शुरू होगा मेगा ई-स्पोर्ट्स इवेंट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 04, 2025 06:11 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 06:11 pm IST

Free Fire Returns: 3 साल से ज्यादा बैन होने का बाद गरेना के बैटल रॉयल गेम फ्री फायर की भारत में वापसी हो रही है। कंपनी ने इसके अपकमिंग ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की घोषणा कर दी है, जिसे फ्री फायर मैक्स कप के नाम से खेला जाएगा।

Free Fire India- India TV Hindi
फ्री फायर इंडिया कप Image Source : FILE

Free Fire Returns: गरेना के बैटल रॉयल गेम फ्री फायर की भारत में वापसी हो रही है। 2022 में बैन हुआ यह गेम करीब 3.5 साल के बाद दोबारा भारत में खेलने के लिए उपलब्ध होगा। फ्री फायर इंडिया ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। फ्री फायर गेम खेलने वाले यूजर्स लंबे समय से इस गेम के भारत में लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान गेमर्स इसका मैक्स वर्जन खेल रहे थे।

2022 में बैन होने से पहले फ्री फायर भारत के सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम में से एक था। भारत में इसके ई-स्पोर्ट टूर्नामेंट का एक इकोसिस्टम बना हुआ था। इसके दोबारा वापस आने से भारत के मोबाइल गेमिंग सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलेगा। सेंसर टावर की मोबाइल गेमिंग रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में सबसे ज्यादा 8.45 बिलियन मोबाइल गेम डाउनलोड किए गए, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।

फ्री फायर मैक्स इंडिया कप 2025

फ्री फायर इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से भारत में वापसी कंफर्म की है। 13 जुलाई से 28 सितंबर के बीच फ्री फायर मैक्स इंडिया कप 2025 खेला जाएगा। इस दौरान गेमर्स इस ई-स्पोर्ट्स इवेंट में भाग ले सकेंगे। गरेना ने इसके लिए 1 करोड़ रुपये का प्राइज पूल रखा है। 3 साल पहले गेम बैन होने के बाद भारत में इस गेम का यह पहला ई-स्पोर्ट्स इवेंट है।

बता दें पहले कई बार फ्री फायर के भारत में दोबारा वापस आने की खबरें सामने आई थी। अगस्त 2023 में कंपनी ने इस गेम की वापसी की तैयारी कर ली थी, लेकिन बाद में गेम की लॉन्चिंग नहीं हो सकी। पहले इस गेम को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग अनिश्चित काल के लिए टाल दी थी। इसके बाद ये खबरें सामने आई की फ्री फायर मैक्स को ही फ्री फायर इंडिया के नाम से लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके लिए फ्री फायर मैक्स इंडिया कप का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -

YouTube ने बदल दी पॉलिसी, ये वाले वीडियो अपलोड करने पर नहीं होगी कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक