1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO के 7200mAh बैटरी वाले सस्ते स्मार्टफोन की सेल, मिल रहा हजारों का डिस्काउंट

iQOO के 7200mAh बैटरी वाले सस्ते स्मार्टफोन की सेल, मिल रहा हजारों का डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 14, 2026 12:43 pm IST,  Updated : Sep 14, 2026 12:43 pm IST

iQOO Z11xa की सेल भारत में शुरू हो गई है। आईकू के इस गेमिंग फोन की खरीद पर हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं। पहली सेल में फोन पर कई डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

iQOO Z11xa- India TV Hindi
आईकू जेड 11xa Image Source : IQOO

Highlights

  • iQOO Z11xa की पहली सेल में फोन की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा।
  • यह फोन 7200mAh की दमदार बैटरी और वाटरप्रूफ फीचर्स के साथ आता है।
  • इस फोन की पहली सेल में बैंक डिस्काउंट के अलावा अन्य ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

iQOO के पिछले सप्ताह लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी वाले सस्ते गेमिंग फोन iQOO Z11xa की सेल भारत में शुरू हो गई है। आईकू का यह फोन iQOO Z11 सीरीज का अब तक लॉन्च हुआ सबसे अफोर्डेबल फोन है। कंपनी ने हाल ही में iQOO Z11x की कीमत में 4,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। iQOO का यह नया फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट में आता है और इसकी खरीद पर हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं।

iQOO Z11xa पर ऑफर

यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट - 8GB RAM + 128GB में आता है। इस फोन की कीमत 28,999 रुपये है। भारत में इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के अलावा लीडिंग रिटेलर्स से खरीदा जा सकेगा। पहली सेल में इस फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिलेगा।

इसे दो कलर ऑप्शन - Prismatic Green और Titan Black में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट के बाद यह फोन 27,499 रुपये की शुरुआती कीमत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, अन्य डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर लगाकर इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा।

iQOO Z11xa के फीचर्स

यह गेमिंग स्मार्टफोन 6.76 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। आईकू का यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है। इसमें IP68 और IP69 दी गई है। यही नहीं, फोन में कई ऐसे फीचर्स भी दिए हैं, जो गेमिंग के लिए उपयोगी हैं। यह AI वॉइस चेंजर से लैस है, जिसे जिसे गेम खेलने के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।

iQOO Z11xa 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.76 इंच, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Turbo
स्टोरेज 8GB RAM, 128GB
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
बैटरी 7200mAh, 44W
OS Android 16, OriginOS6

यह गेमिंग फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट पर काम करता है। इस फोन के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह Andorid 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें 7200mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

यह फोन डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। आईकू के इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया है।

यह भी पढ़ें - भारत में Samsung Galaxy S26 FE की कितनी होगी कीमत? हो गया खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक