Garena Free Fire MAX के लेटेस्ट रिडीम कोड्स फ्री में वाउचर्स दिला सकते हैं। फ्री फायर गेम के लिए जारी इन लेटेस्ट रिडीम कोड के जरिए गेमर्स कई तरह के इन-गेम कॉस्मैटिक आइटम्स प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के ये रिडीम कोड्स सीमित समय के लिए वैलिड होते हैं और रीजन स्पेसिफिक होते हैं। ऐसे में इन्हें रिडीम करने वाले पहले 500 गेमर्स को फ्री में कॉस्मैटिक आइटम प्राप्त हो सकता है।
फ्री फायर गेम भारत में 2022 से बैन है, लेकिन गेमिंग कंपनी इसे दोबारा भारत में लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसे फ्री फायर इंडिया के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यही नहीं, इस गेम का मैक्स वर्जन फिलहाल भारत में खेला जाता है। बैन होने के समय इस गेम के भारत में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स थे। ऐसे में गेम की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मैक्स वर्जन और स्टेंडर्ड वर्जन के गेम-प्ले में कोई अंतर नहीं है। फ्री फायर मैक्स का ग्राफिक्स स्टेंडर्ड गेम के मुकाबले बेहतर माना जाता है।
Disclaimer: फ्री फायर गेम भारत में बैन है। इसका मैक्स वर्जन खेलने के लिए उपलब्ध है। फ्री फायर के रिडीम कोड्स रीजन स्पेसिफिक और सीमित समय के लिए वैलिड होते हैं, जिसकी वजह से कोड एक्सपायर होने या दूसरे रीजन के होने की वजह से Error मैसेज प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें - IPL देखते समय घर में मिलेगी स्टेडियम वाली फील, 6999 रुपये में घर लाएं Smart TV
संपादक की पसंद