ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में फ्री फायर मैक्स एक पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। अगर आप फ्री फायर मैक्स के प्लेयर हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। गरेना की तरफ से 19 जनवरी के रिडीम कोड्स जारी कर दिए गए है। नए रिडीम कोड्स से आप अपने लिए नए-नए वेपन्स, कैरेक्टर आउटफिट, ग्लू वॉल समेत दूसरी कई सारी चीजें बिल्कुल फ्री में खरीद सकते हैं।
आमतौर पर इन गेम आइटम्स को खरीदने के लिए प्लेयर्स को डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं। प्लेयर्स ये डायमंड्स असली पैसे से खरीदते हैं। अगर आप अपने महंगे डायमंड्स को खर्च होने से बचाना चाहते हैं तो रिडीम कोड्स का फायदा ले सकते हैं। गरेना फ्री फायर के लिए जारी रिडीम कोड्स 12 से 16 डिजिट के होते हैं और इन्हें एक बार ही रिडीम किया जा सकता है।
आपको बता दें कि कुछ सालों पहले सरकार ने भारत में फ्री फायर गेम पर बैन लगा दिया था लेकिन, बाद में इसके मैक्स वर्जन को गेमर्स के लिए रिलीज किया गया था। आपको बता दें कि गेम पर प्रतिबंध लगने से पहले भारत में करीब 1 करोड़ से ज्यादा इसके एक्टिव यूजर्स थे। पिछले कुछ समय से फ्री फायर को लेकर नई लीक्स सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गरेना इसे Free Fire India के नाम से रिलॉन्च कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Airtel का 365 दिन वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा हर दिन 2.5GB डेटा
संपादक की पसंद