1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गूगल लाया Gemini में नया Notebook फीचर, चैट-रिसर्च, फाइलों से लेकर कई काम संभालेगा एक साथ

गूगल लाया Gemini में नया Notebook फीचर, चैट-रिसर्च, फाइलों से लेकर कई काम संभालेगा एक साथ

 Published : Apr 09, 2026 12:09 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 12:14 pm IST

गूगल के मुताबिक जेमिनी इस नोटबुक फीचर के जरिए आपके बनाए गए कंटेंट के साथ वेब सर्च और एआई सजेशन्स को एक साथ मिलाकर दिखाने के काबिल होगा जो काम आसान बनाएगा।

गूगल नोटबुक फीचर- India TV Hindi
Google Notebook Feature Image Source : GOOGLE NOTEBOOK FEATURE

Google Notebooks feature: गूगल अपने एआई असिस्टेंट में नया फीचर लेकर आया है और इसने जेमिनी ऐप में नया नोटबुक फीचर पेश कर दिया है। इसके जरिए यूजर्स को लंबे चलने वाले कॉन्वर्सेशन,फाइलों और रिसर्च को एक जगह ऑर्गेनाइज करने में मदद मिलेगी। इसके जरिए एक और फायदा भी है कि यूजर्स ना केवल नए कॉन्वर्सेशन को इसमें देख सकते हैं बल्कि पुराने कॉन्वर्सेशन को माइग्रेट करने में भी मदद मिलेगी। इस टेक जाइंट के मुताबिक इसको जेमिनी के NotebookLM के पुराने अपडेट के साथ इंटीग्रेट किया गया है और अब ये कंटेंट क्रिएशन, प्रोजेक्ट प्लानिंग और पढ़ाई के कॉम्पलेक्स यूज को भी सपोर्ट करेगा।

जेमिनी में नोटबुक फीचर कैसे काम करेगा

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इस बात को साफ किया है कि नोटबुक फीचर गूगल जेमिनी के भीतर पर्सनल नॉलेज हब की तरह काम करेगा। ये यूजर्स को ऐप के साइड पैनल की मदद से एक नोटबुक क्रिएट करने में मदद करेगा। ये आपकी चैट और कॉन्वर्सेशन को ऑर्गेनाइज करने में सक्षम होगा। PDF और डॉक्यूमेंट्स जैसी फाइलों को अपलोड कर सकेगा, इतना ही नहीं ये जेमिनी के रिस्पॉन्स को कस्टम निर्देश भी दे सकता है जिसके जरिए हर बार टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आपके कंटेंट के साथ वेब सर्च और एआई सजेशन्स को एक साथ मिलाकर दिखाने में सक्षम

एक बार इसका सेटअप पूरा हो जाएगा तो जेमिनी इस नोटबुक में आपके बनाए गए कंटेंट के साथ वेब सर्च और एआई सजेशन्स को एक साथ मिलाकर दिखाने में काबिल होगा। इसका नतीजा ये होगा कि आपकी क्वेरी के रिजल्ट ज्यादा असरदार तरीके से इसमें शामिल होंगे। यूजर्स को लगातार चल रहे टॉपिक के लिए बार-बार सेम कंटेक्स्ट टाइप नहीं करना होगा और वो एकसाथ सारा कंटेट देख सकेंगे। गूगल का कहना है कि इस नोटबुक फीचर की मदद से मल्टीस्टेप टास्क जैसे रिसर्च प्रोजेक्ट्स और एग्जाम की तैयारी करने को ज्यादा व्यवस्थित किया जा सकेगा।

नोटबुक को NotebookLM के साथ इंटीग्रेट किया गया

जेमिनी में नोटबुक को NotebookLM के साथ इंटीग्रेट किया गया है और इसका फायदा ये होगा कि जब आप कोई भी नोटबुक जेमिनी में बनाएंगे तो ये ऑटोमैटिक तरीके से NotebookLM के साथ सिंक्रोनाइज हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक ये यूजर्स को आसानी से प्लेटफॉर्म्स के बीच स्विच करने की आजादी देगा। 

उदाहरण से इसे समझिए

गूगल ने बताया है कि यूजर जेमिनी में स्टडी मैटिरियल अपलोड कर सकता है और NotebookLM में इसका सटीक इनसाइट हासिल कर सकता है जो कि वीडियो ओवरव्यू या इंफोग्राफिक के तौर पर मिल सकता है। इसके बाद यूजर फिर से जेमिनी पर जाकर इस डेटा के आधार पर समरी ड्राफ्ट कर सकता है या निबंध बना सकता है। गूगल के मुताबिक ये सुविधा यूजर्स को एक तरह से कस्टमाइज्ड तरीके का कंटेट बनाने में मदद करेगी जो उनके लिए खास तौर पर क्रिएट किया गया होगा।

कहां-कहां लागू हुआ ये नया फीचर

नोटबुक फीचर को फिलहाल जेमिनी एआई अल्ट्रा, प्रो और वेब के प्लस सब्सक्रिप्शन पर चालू किया गया है। गूगल आने वाले समय में मोबाइल डिवाइसेज के लिए भी इस फीचर को रोलआउट करने पर तेजी से काम कर रहा है। इसके अलावा यूरोप के कई हिस्सों सहित अतिरिक्त रीजन और फ्री-टियर यूजर्स के लिए भी इसे जल्द शुरू करने पर काम कर रही है।

ChatGPT Projects से हो रही तुलना

इस नोटबुक फीचर की तुलना चैटजीपीटी प्रोजेक्ट्स (ChatGPT Projects) के साथ की जा रही है जिसे सबसे पहले OpenAI ने दिसंबर 2024 में लॉन्च किया था। चैटजीपीटी का ये फीचर भी यूजर्स को चैट ऑर्गेनाइज करने, फाइलों को व्यवस्थित करने और एआई के लिए निर्देशों को स्ट्रक्चर्ड तरीके से मैनेज करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें 

वनप्लस के लेटेस्ट OnePlus Nord 6 की सेल आज से, शुरुआती कस्टमर्स को मिलेगा Early डिस्काउंट-जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक