Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Maps में आया कमाल का फीचर, हर शहर और गली को वर्चुअली 360 डिग्री में देख सकेंगे

Google Maps में आया कमाल का फीचर, हर शहर और गली को वर्चुअली 360 डिग्री में देख सकेंगे

Written By: Gaurav Tiwari Published : May 27, 2023 11:45 am IST, Updated : May 27, 2023 11:45 am IST

गूगल ने एक बार फिर से स्ट्रीट व्यू फीचर को गूगल मैप पर जोड़ दिया है। अब आप आसानी से घर बैठकर किसी भी लोकेशन की सही जानकारी हासिल कर सकते हैं। बता दें कि गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू फीचर में आपको किसी भी जगह को 360 डिग्री में देखने का ऑप्शन भी मिलता है।

 Google Maps Street View availability in India, Google Maps Street View feature- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू फीचर से किसी भी जगह की सटीक जानकारी हासिल की जा सकती है।

Google Maps street view feature : गूगल मैप्स में स्ट्रीट व्यू फीचर एक बार फिर से वापस आ गया है। इससे लोकेशन को अच्छी तरह से ट्रैक करने में यूजर्स को काफी बड़ी मदद मिलने वाली है। ऐसा नहीं है कि गूगल मैप्स में यह फीचर पहली बार आया है। बहुत पहले गूगल ने मैप्स में स्ट्रीट व्यू फीचर को ऐड किया था लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया था। अब एक बार फिर से गूगल ने मैप्स में इसी जोड़ दिया है। गूगल ने पिछले साल खासतौर पर भारत के लिए मैप्स में स्ट्रीट व्यू फीचर की घोषणा की थी।

बता दें कि गूगल मैप्स का स्ट्री व्यू फीचर बेहद कमाल का है। यह आपको किसी भी स्ट्रीट या फिर सड़क पर वर्चुअली ले जाता है। आपको ऐसा प्रतीत होगा कि आप उस लोकेशन, स्ट्रीट पर खड़े हैं। स्ट्रीट व्यू फीचर किसी एक एरिया की सटीक जानकारी देता है। 

360 डिग्री में देख सकते हैं लोकेशन

गूगल मैप्स में स्ट्रीट व्यू फीचर से आप किसी एक लोकेशन को 360 डिग्री पर देख सकते हैं। आप किसी भी जगह को अपने घर पर बैठकर उसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं। गूगल ने पहले इसे लॉन्च किया था लेकिन बाद में इस फीचर को बंद कर दिया था। माना जा रहा था कि टेस्टिंग और सुरक्षा कारणों से इसे हटाया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक स्ट्रीट व्यू फीचर में यूजर्स को जगह को 360 डिग्री में देखने का ऑप्शन भी मिलता है।

- गूगल मैप्स के स्ट्रीट व्यू फीचर को एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

- एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल मैप ओपन करना होगा। दाई तरफ बने लेयर बॉक्स को ओपने करके स्ट्रीट व्यू ऑप्शन को इनेबल करना होगा। अब आप किसी भी जगह को 360 डिग्री में देख पाएंगे। 

- कंप्यूटर या फिर लैपटॉप में इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको ब्राउजर में गूगल मैप ओपने करना होगा। अब नीचे की तरफ बने लेयर बॉक्स से स्ट्रीट व्यू ऑप्शन को इनेबल करना होगा। 

यह भी पढ़ें- Upcoming Smartphone: लॉन्च होने जा रहे हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, वनप्लस, सैमसंग, रियलमी के फोन्स बढ़ाएंगे धड़कन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement