1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1 या 2 नहीं बल्कि 4 अक्टूबर को 5 स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि iPhone लेना भूल जाएंगे

1 या 2 नहीं बल्कि 4 अक्टूबर को 5 स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि iPhone लेना भूल जाएंगे

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 02, 2023 01:45 pm IST,  Updated : Oct 02, 2023 01:45 pm IST

फेस्टिव सीजन में अक्टूबर के महीने में कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। 4 अक्टूबर को एक दो नहीं बल्कि 5 नए स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। सभी स्मार्टफोन में एक से बढ़कर एक नए फीचर्स मिलने वाले ही। गूगल अपनी नई पिक्सल सीरीज को भी इसी दिन लॉन्च करने वाला है।

Upcoming smartphones, Upcoming smartphones 4 October, Upcoming smartphones 4 October 2023,- India TV Hindi
सभी स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई रेजोल्यूशन का कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे। Image Source : फाइल फोटो

Upcoming Smartphones in October:  अक्टूबर का महीने शुरू हो गया है। इसी महीने में फेस्टिव सीजन की भी शुरुआत हो जाएगी। फेस्टिव सीजन में अधिकांश लोग स्मार्टफोन की खरीदारी करते हैं ऐसे में अगर आप भी इसकी प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अक्टूबर के महीने में एक साथ कई दमदार स्मार्टफोन आने वाले हैं। दो दिन बाद यानी 4 अक्टूबर को एक साथ मार्केट में 4 स्मार्टफोन लॉन्च होंगे और सभी स्मार्टफोन में शानदार कैमरा मिलने वाला है। 

हाल ही में एप्पल ने 12 सितंबर को आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था लेकिन अब अक्टूबर के महीने में गूगल, रेडमी, वीवो धमाल मचाने वाले हैं। गूगल की नई पिक्सल सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसकी सीधी टक्कर आईफोन 15 सीरीज से होगी। अभी पिक्सल की अपकमिंग सीरीज को लेकर जो भी लीक्स सामने आईं हैं उनके मुताबिक Pixel 8 सीरीज में आईफोन 15 से बेहतर कैमरा मिलेगा। 

Google लॉन्च करेगा Pixel Series

आपको बता दें कि गूगल 4 अक्टूबर को Google Pixel सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज में कंपनी 2 पिक्सल फोन Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro को लॉन्च करेगा। अगर आप कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहिए तो आप इस सीरीज की तरफ जा सकते हैं। पिक्सल 8 में यूजर्स को 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले जबकि पिक्सल 8 प्रो में 6.71 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी। 

पिक्सल 8 में ग्राहकों को 50+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जबकि वहीं Pixel 8 Pro में 50MP + 64MP + 48MP मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिलेगा। पिक्सल 8 प्रो एप्पल के आईफोन 15 प्रो मैक्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। 

Vivo लॉन्च करेगा दो स्मार्टफोन

अगर आप वीवो के फैंस तो आपके कंपनी 4 अक्टूबर को एक नई सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस दिन Vivo V29 सीरीज लॉन्च होगी। इस सीरीज में कंपनी यूजर्स के लिए Vivo V29 और Vivo V29 Pro को पेश करेगी।  दोनों ही स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश होंगे। अगर आप इस सीरीज के स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस सीरीज के स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और साथ ही 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही 46000mAh की बड़ी बैटरी होगी जिसमें 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

लॉन्च होगा सैमसंग का धाकड़ फोन

4 अक्टूबर को सैमसंग भी अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी 4 तारीख को भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S23 FE पेश करेगी। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.4 इंच की फुल एचडी एमोलेड स्क्रीन मिलेगी। इसके सात ही इसमें यूजर्स को 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसे कंपनी 6GB और 8GB रैम के साथ लॉन्च करेगी। इस मॉडल में 4500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग से चार्ज होगी। 

यह भी पढ़ें- AMOLED vs OLED: फेस्टिव सीजन में फोन लेने से पहले जान लें कौन सा डिस्प्ले है बेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक