Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 9 Pro Fold की कीमत धड़ाम, हुआ 73000 रुपये का बड़ा प्राइस कट

Google Pixel 9 Pro Fold की कीमत धड़ाम, हुआ 73000 रुपये का बड़ा प्राइस कट

Google Pixel 9 Pro Fold की कीमत में 73,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। गूगल का यह फोल्डेबल फोन अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फोन की खरीद पर दमदार ऑफर्स की घोषणा की है।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Sep 26, 2025 03:14 pm IST, Updated : Sep 26, 2025 03:14 pm IST
Google Pixel 9 Pro Fold- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड

Google के फोल्डेबल फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे Big Billion Days Sale में गूगल का यह फोल्डेबल फोन लॉन्च प्राइस से 73,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी गूगल पिक्सल 9 को भी अब तक के सबसे कीमत में बेच रही है। 23 सितंबर से शुरू हुए इस सेल में गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड को 1 लाख रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन 16GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है।

Pixel 9 Pro Fold में प्राइस कट

Google Pixel 9 Pro Fold को पिछले साल 1,72,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अभी यह फोन 1,61,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा था। Flipkart पर चल रहे सेल में यह 99,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। गूगल का यह फोल्डेबल फोन 16GB रैम और 256GB स्टोरेज में आता है।

Pixel 9 Pro Fold के फीचर्स

Google Pixel 9 Pro Fold में 8 इंच का LTPO OLED Super Actual Flex फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ 6.3 इंच का OLED Actual डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स तक की है और इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है।

यह फोल्डेबल फोन भी Tensor G4 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 16GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह Gemini AI पर बेस्ड फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिसमें Magic Eraser, Best Take, Photo Unblur और Night Sight जैसे आदि शामिल हैं।

Google Pixel 9 Pro Fold फीचर्स
डिस्प्ले 8 इंच, 6.3 इंच OLED, 120Hz
प्रोसेसर Tensor G4
बैटरी 4,650mAh, 45W
स्टोरेज 16GB, 256GB
कैमरा 48MP + 10.5MP + 10.8MP, 10MP
OS Android 15

इस फोल्डेबल फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का वाइड एंगल, 10.5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह फोन 5X ऑप्टिकल और 20X सुपर रेजलूशन जूम फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के कवर डिस्प्ले पर 10MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, इसमे मेन डिस्प्ले पर भी 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसमें 4,650mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 45W वायर्ड और Qi वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 14 पर काम करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।

यह भी पढ़ें -

WhatsApp में आ रहा नया प्राइवेसी फीचर, बिना आपकी मर्जी के कोई नहीं कर पाएगा स्टेटस शेयर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement