जितने लोग स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं उनमें से करीब 99 प्रतिशत लोगों के पास गूगल की जीमेल आईडी होती हैं। गूगल समय-समय पर जीमेल के लिए नए-नए रूल्स एंड रेगुलेशन्स लाता रहता है। गूगल की तरफ से अब एक बड़ा कदम उठाया गया है। गूगल अब लाखों जीमेल अकाउंट को बंद करने जा रहा है। अगर आप भी जीमेल इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है।
दरअसल कई सारे ऐसे यूजर्स होते हैं जो एक से अधिक जीमेल अकाउंट क्रिएट करते हैं लेकिन, उनमें से ज्यादातर अकाउंट को यू हीं छोड़ दिए जाते हैं। अब गूगल की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। कंपनी 20 सितंबर से कई जीमेल अकाउंट्स को बंद करने जा रही है।
गूगल की तरफ से यूजर्स को अपने जीमेल अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए लगातार नोटिफाई किया जाता है। लेकिन, बावजूद ऐसे जीमेल अकाउंट्स की संख्या बहुत ही ज्यादा है जो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं। मतलब ये जीमेल अकाउंट्स एक्टिव नहीं हैं। अगर आपके पास कोई ऐसा जीमेल अकाउंट है जिसे आपके काफी दिनों से इस्तेमाल नहीं किया है तो गूगल उसे जल्द ही बंद कर सकती है।
बता दें कि गूगल अपने सर्वर के स्पेस को बचाने के लिए ऐसा कदम उठा रहा है। जो लोग जीमेल या फिर गूगल ड्राइव जैसी सर्विस को इस्तेमाल किया है लेकिन काफी समय से वे अकाउंट एक्टिव नहीं हैं तो उन्हें बंद किया जाएगा। अब अपना फोकस उन जीमेल अकाउंट्स पर फोकस करना चाहता है जो लगातार एक्टिव हैं।
आपको बता दें कि टेक जायंट गूगल उन जीमेल अकाउंट्स को बंद करेगा जो करीब 2 साल या फिर इससे अधिक समय से एक्टिव नहीं हैं। ऐसे में अगर आपक आपने अपने जीमेल अकाउंट को दो साल से अधिक समय से इस्तेमाल नहीं किया है तो आपके अकाउंट का बैन होना संभव है। गूगल के पास इनएक्टिव पॉलिसी के तरह इस तरह का अधिकार मौजूद है।
यह भी पढ़ें- BSNL 4G सिम की ऑनलाइन हो रही है बुकिंग! इस ऐप की मदद से घर पहुंचेगी सिम
संपादक की पसंद