1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Honor 200 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, सेल्फी के लिए इसमें होंगे डुअल कैमरा

Honor 200 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, सेल्फी के लिए इसमें होंगे डुअल कैमरा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 17, 2024 04:29 pm IST,  Updated : May 17, 2024 04:29 pm IST

अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आप आपके लिए अच्छा खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर अपने फैंस के लिए एक दमदार सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी मई महीने के अंत में Honor 200 सीरीज में दो स्मार्टफोेन को बाजार में पेश करेगी।

honor 200, honor 200 pro, honor 200 series, honor 200 launch date, honor 200 launch date 27 may- India TV Hindi
ऑनर फैंस के लिए ला रहा है दमदार सीरीज। Image Source : फाइल फोटो

आनर फैंस के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने फैंस के लिए जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ऑनर इस समय नई सीरीज Honor 200 पर काम कर रही है और कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। अगर आप ऑनर का नया फोन लेना चाहते हैं तो बस कुछ दिन का और इंतजार कर लीजिए। 

आपको बता दें कि ऑनर अपकमिंग सीरीज में दो स्मार्टफोन Honor 200 और Honor 200 Pro को लॉन्च करेगा। फिलहाल ऑनर अभी इस सीरीज को चीन के मार्केट में लॉन्च करेगा इसके कंपनी इसे दूसरे देशों में पेश कर सकती है। Honor 200 सीरीज को 27 मई को लॉन्च किया जाएगा। 

ऑनर ने Honor 200 सीरीज में यूनिक डिजाइन दिया है। इस सीरीज के बैक पैनल में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। अगर आप इस स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी लॉन्च और सेल से पहले इसे प्री ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध कराएगी।   honor 200 में ग्राहकों को ब्लैक, ब्लू, पिंक और वाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे। दोनों ही मॉडल में ग्राहकों को बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। 

Honor 200 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस

  1. Honor 200 सीरीज में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 6.7 इंच का OLED पैनल मिल सकता है। 
  2. Honor 200 में ग्राहकों को स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट और 200 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकता है। 
  3. फोटोग्राफी लवर्स को यह स्मार्टफोन काफी इंप्रेस करने वाला है। इसमें 50+50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा मिलने वाले हैं। 
  4. आपको बता दें कि 200 मॉडल में सिंगल सेल्फी कैमरा मिलेगा जबकि 200 Pro में डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा। 
  5. ऑनर की अपकमिंग सीरीज के दोनों ही  स्मार्टफोन में ग्राहकों को 100 W की फास्ट चार्जिंग मिलने वाली है। इसमें 5200mAh की बैटरी मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- Samsung का फैंस को बड़ा झटका, Galaxy F55 5G आज भारत में नहीं होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक