1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 11,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 12GB रैम के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

11,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 12GB रैम के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 23, 2026 12:43 pm IST,  Updated : Jun 23, 2026 12:45 pm IST

Honor ने 11000mAh बैटरी वाला धांसू फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन 12GB रैम समेत कई दमदार फीचर्स से लैस है।

honor x80 pro max- India TV Hindi
ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स Image Source : HONOR

Honor ने एक बार फिर से बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 11,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने पहले ही फोन की लॉन्चिंग टीज की थी। इसके अलावा इस फोन में 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला दुनिया का पहला डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 12GB रैम समेत कई और दमदार फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन चीनी मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Honor X80 Pro Max की कीमत

ऑनर का यह फोन CNY 1,999 (लगभग 28,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 8GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके अन्य तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 2199 (लगभग 31,000 रुपये), CNY 2,499 (लगभग 35,000 रुपये) और CNY 2,799 (लगभग 39,000 रुपये) है।

  • 8GB RAM + 128GB - CNY 1,999 (लगभग 28,000 रुपये)
  • 8GB RAM + 256GB - CNY 2199 (लगभग 31,000 रुपये)
  • 8GB RAM + 512GB - CNY 2,499 (लगभग 35,000 रुपये)
  • 12GB RAM + 512GB - CNY 2,799 (लगभग 39,000 रुपये)

चीनी मार्केट में यह फोन 26 जून से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे Lightning Red, Moonlight White, Mystic Black और Vibrant Orange कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन को भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं कंपनी ने यह अभी कंफर्म नहीं किया है।

Honor X80 Pro Max के फीचर्स

ऑनर का यह फोन 6.78 इंच के 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए अल्युमीनियम सिलिकेट मटीरियल यूज किया गया है। फोन में IP68 + IP69 + IP69K वाटर और डस्टप्रूफ है।

Honor X80 Pro Max फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5
स्टोरेज 12GB, 512GB
कैमरा 50MP, 8MP
बैटरी 11000mAh, 90W
OS Android 16

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12GB रैम और 512GB का स्टोरेज मिलता है। फोन के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।

Honor के इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें 11,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। यही नहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, LTE, WiFi 6, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Nothing Phone 4b के सभी फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, कीमत भी आई सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक