डिपॉर्टमेंट ऑफ पोस्ट की तरफ से हाल ही में Digipin को लॉन्च किया गया है। Digipin एक डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम है जो कि आपके पार्सल डिलीवरी एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदलने वाला है। सरकार की तरफ से डिजीपिन को लॉन्च करने का उद्देश्य देशभर की लोकेशन को एक सटीक डिजिटल पहचान देना है ताकि हर एक जगह लोगों तक आसानी से सुविधाएं पहुंचाई जा सके।
DIGIPIN एक ऐसी सर्विस है जो कि लोकेशन बेस्ट आईडेंटिफिकेशन मुहैया करवाता है। यह ऐड्रेस मैसेजमेंट को सिम्प्लिफाइड कता है। भारत सरकार की यह सर्विस उन जगहों पर ज्यादा मददगार होने वाली है जो आज भी अनस्ट्रक्चर्ड हैं। इसकी मदद से उन जगहों पर भी आसानी से सामान पहुंचाया जा सकेगा जहां का कोई सटीक या फिर स्टपष्ट एड्रेस नहीं है।
आपको बता दें कि इंडिया पोस्ट ने Digipin की टेक्नोलॉजी को डेवलप करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद और नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर के साथ मिलकर तैयार किया है। अगर आप के मन में यह सवाल है कि कैसे किसी जगह का डिजीपिन जान सकेंगे तो इसका जवाब हम आपको देने वाले हैं। आप बेहद आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल या फिर कंप्यूटर की मदद से डिजीपिन को जान सकते हैं।
Digipin का ऐसे लगाए पता
- Digipin को जानने के लिए आपको इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home विजिट करना होगा।
- अब आपको दूसरे स्टेप में मोबाइल या ब्राउजर की लोकेशन को ऑन करना होगा।
- अगर आपके फोन में पॉप-अप मैसेज आता है तो आपको Allow Location” पर टैप करना होगा।
- अब आपको “I Consent” वाले बॉक्स में टिक करना होगा।
- अब आपको अपने फोन की स्क्रीन के कॉर्नर साइड में डिजीपिन दिख जाएगा।
- अब आप 10 अंक के डिजीपिन को कॉपी करके किसी को भी शेयर कर सकते हैं। आपका सामान उस लोकेशन पर पहुंच जाएगा।